विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों को लेकर जोनल आफिसर, सेक्टर आफिसर एवं पुलिस सेक्टर आफिसर का संयुक्त रुप से प्रशिक्षण आयोजित

*विधानसभा गोण्डा एवं मेहनौन के जोनल आफिसर, सेक्टर आफिसर एवं पुलिस सेक्टर आफिसर का संयुक्त रुप से निर्वाचन संबंधी दायित्वों की दी गई जानकारी*

*गोण्डा, 29 अक्टूबर,2026*।
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को सकुशल, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में विधानसभा गोण्डा एवं मेहनौन के जोनल आफिसर, सेक्टर आफिसर एवं पुलिस सेक्टर आफिसर ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण का उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित जिम्मेदारियों, कार्यप्रणाली तथा आवश्यक दिशा-निर्देशों…
[3:56 pm, 29/10/2026] +91 94154 15779: *मण्डलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने सड़क कनेक्टिविटी सुदृढ़ करने के लिए की पहल, प्रमुख मार्गों के नवीनीकरण एवं चौड़ीकरण पर दिया जोर*

*जनपद गोण्डा- बहराइच फैजाबाद-आजमगढ़ मार्ग को 10 मीटर चौडा तथा एनएच-330 के अयोध्या–गोण्डा–बलरामपुर खंड के नवीनीकरण तथा राज्य मार्ग-30 के 19.200 किमी हिस्से को 7 से 10 मीटर चौड़ा करने के लिए भारत सरकार सहित अन्य संबंधित उच्चाधिकारियों को पत्र प्रेषित*

*प्रस्तावित कार्यों से देवीपाटन एवं अयोध्या मण्डल में आवागमन होगा सुगम, सड़क सुरक्षा एवं क्षेत्रीय विकास को मिलेगी गति*

गोण्डा। देवीपाटन मण्डल की मण्डलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने देवीपाटन एवं अयोध्या मण्डल में सड़क अवसंरचना को सुदृढ़ करने तथा आमजन को सुगम, सुरक्षित एवं सुविधाजनक यातायात उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-330 के अयोध्या–गोण्डा–बलरामपुर खंड के नवीनीकरण तथा जनपद गोण्डा में राज्य मार्ग संख्या-30 के 19.200 किलोमीटर लंबे हिस्से के चौड़ीकरण के संबंध में भारत सरकार एवं प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश तथा सचिव, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार को पत्र प्रेषित कर आवश्यक कार्यवाही का अनुरोध किया है।

मण्डलायुक्त ने दोनों महत्वपूर्ण मार्गों की वर्तमान स्थिति, बढ़ते यातायात दबाव तथा आमजन की आवागमन संबंधी आवश्यकताओं को दृष्टिगत रखते हुए इनके नवीनीकरण एवं चौड़ीकरण की आवश्यकता पर जोर दिया है। प्रस्तावित कार्यों से विभिन्न जनपदों के बीच संपर्क व्यवस्था बेहतर होने के साथ ही यात्रियों, विद्यार्थियों, मरीजों एवं व्यावसायिक गतिविधियों से जुड़े लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने की अपेक्षा है।

*एनएच-330 के नवीनीकरण से* अयोध्या–गोण्डा–बलरामपुर मार्ग पर आवागमन होगा बेहतर

राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-330 का अयोध्या–गोण्डा–बलरामपुर खंड क्षेत्र की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस मार्ग का अंतिम व्यापक नवीनीकरण वर्ष 2020-21 में कराया गया था। इसके बाद समय-समय पर पैचवर्क किए जाने के बावजूद सड़क की सतह ऊबड़-खाबड़ हो गई है, जिससे वाहन चालकों एवं दैनिक यात्रियों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

मार्ग की वर्तमान स्थिति को देखते हुए इसके समुचित नवीनीकरण एवं आवश्यक अनुरक्षण कार्यों की आवश्यकता है। इस मार्ग के लिए प्रदर्शन आधारित रखरखाव अनुबंध (PBMC) का प्राक्कलन संबंधित कार्यालय को पूर्व में प्रस्तुत किया जा चुका है। मण्डलायुक्त ने सड़क की स्थिति में सुधार तथा यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस प्रकरण पर आवश्यक कार्यवाही किए जाने के लिए संबंधित उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया है।

*राज्य मार्ग-30 के 19.200 किमी हिस्से की चौड़ाई 7 से बढ़ाकर 10 मीटर करने का प्रस्ताव*

जनपद गोण्डा में बहराइच–फैजाबाद–आजमगढ़ मार्ग (राज्य मार्ग संख्या-30) के चैनेज 42.900 से 62.100 तक कुल 19.200 किलोमीटर लंबे हिस्से को वर्तमान 7 मीटर चौड़ाई से बढ़ाकर 10 मीटर किए जाने का प्रस्ताव है। जनपद बहराइच में इस मार्ग के संबंधित हिस्से का चौड़ीकरण पहले ही किया जा चुका है। ऐसे में गोण्डा जनपद के शेष हिस्से का चौड़ीकरण होने से मार्ग की चौड़ाई में एकरूपता आएगी और आवागमन अधिक सुविधाजनक हो सकेगा।

यह मार्ग गोण्डा सदर एवं कटरा बाजार विधानसभा क्षेत्रों सहित आसपास के क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। इसके माध्यम से बहराइच, श्रावस्ती एवं अयोध्या के नागरिकों का नियमित आवागमन होता है। इसके अतिरिक्त निर्माण सामग्री की ढुलाई में भारी वाहनों के निरंतर संचालन के कारण इस मार्ग पर यातायात का दबाव बना रहता है।

मार्ग के आसपास तहसील गोण्डा सदर, गोण्डा नगरपालिका, विभिन्न शैक्षणिक संस्थान, स्वास्थ्य केंद्र तथा थाना कोतवाली सहित अनेक महत्वपूर्ण सार्वजनिक संस्थान स्थित हैं। ऐसी स्थिति में मार्ग का चौड़ीकरण यातायात के बेहतर प्रबंधन, आवागमन की सुगमता तथा सड़क सुरक्षा में सुधार की दृष्टि से महत्वपूर्ण है।

*व्यय वित्त समिति से अनुमोदन, अब प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति की आवश्यकता*

राज्य मार्ग संख्या-30 के उक्त चौड़ीकरण कार्य को 17 सितंबर 2026 को व्यय वित्त समिति द्वारा अनुमोदित किया जा चुका है। परियोजना को धरातल पर उतारने के लिए अब आवश्यक प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्राप्त किए जाने की कार्यवाही अपेक्षित है। मण्डलायुक्त ने इस संबंध में संबंधित स्तर पर पत्राचार कर कार्यवाही को आगे बढ़ाने की पहल की है।

*बेहतर सड़क अवसंरचना से क्षेत्रीय विकास को मिलेगा प्रोत्साहन*

मण्डलायुक्त  दुर्गा शक्ति नागपाल की इस पहल का उद्देश्य प्रमुख मार्गों की स्थिति में सुधार, यातायात व्यवस्था को अधिक सुगम एवं सुरक्षित बनाना तथा देवीपाटन एवं अयोध्या मण्डल के बीच सड़क संपर्क को सुदृढ़ करना है।

प्रस्तावित कार्यों के पूर्ण होने से आमजन को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार, परिवहन एवं अन्य आर्थिक गतिविधियों को भी प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है। बेहतर सड़क अवसंरचना क्षेत्रीय विकास को गति देने तथा नागरिकों को सुरक्षित एवं सुविधाजनक यातायात उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

इन मार्गों के प्रस्तावित कार्य पूर्ण होने से देवीपाटन एवं अयोध्या मंडल के विभिन्न जनपदों के नागरिकों को दैनिक यात्रियों विद्यार्थियों मरीजों एवं व्यावसायिक गतिविधियों से जुड़े लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ ही क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को भी गति मिलने की अपेक्षा हैl
एक्टर अजय देवगन के बंगले पर चला बुलडोजर, अवैध निर्माण पर बीएमसी की कार्रवाई

#bmcbulldozersactorajaydevgnbungalowdemolishillegalconstruction

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन कानूनी और प्रशासनिक मोर्चे पर बुरे फंस गए हैं। मुंबई के जुहू इलाके में आज सुपरस्टार अजय देवगन के बंगले पर बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने बुलडोजर चलाया है। बीएमसी ने अभिनेता अजय देवगन के जुहू स्थित बंगले में चल रहे निर्माण कार्य को 'अनधिकृत' (बिना अनुमति के) करार दिया है। बीएमसी ने इस बंगले में किए गए अवैध निर्माण को ढहा दिया है।

एक्शन से पहले बीएमसी ने भेजा था नोटिस

बीएमसी के अनुसार, बंगले के भीतर बिना जरूरी मंजूरी के सिपोरेक्स ब्लॉक का इस्तेमाल कर दीवारों, खिड़कियों और अन्य ढांचागत हिस्सों में बदलाव किया जा रहा था। इस सिलसिले में बीएमसी के बिल्डिंग प्रपोजल विभाग ने मुंबई महानगरपालिका अधिनियम (1888) की धारा 354ए के तहत 10 सितंबर 2026 को काम रोकने का नोटिस दिया था।

नोटिस के बाद भी जारी रहा निर्माणकार्य

देवगन परिवार की ओर से जवाब के लिए चार हफ्ते का समय मांगा गया था, लेकिन तय सीमा बीत जाने के बाद भी कोई दस्तावेज या जवाब पेश नहीं किया गया। यही नहीं, नगर निगम का आरोप है कि नोटिस जारी होने के बाद भी काम बंद नहीं हुआ। आखिरकार, बिना अनुमति हो रहे इस निर्माण पर बीएमसी की टीम ने मौके पर पहुंचकर तोड़फोड़ की कार्रवाई की। बता दें कि जुहू की कपोल कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी में स्थित यह बंगला अजय देवगन और उनकी मां वीणा देवगन का है। अजय देवगन का यह बंगला 7,802 वर्ग फुट पर बना है।

बंगले के व्यावसायिक इस्तेमाल को लेकर विवाद

यह पूरा विवाद बंगले के व्यावसायिक इस्तेमाल को लेकर शुरू हुआ। 10 अगस्त 2026 को देवगन परिवार ने इस बंगले को 'फ्लोरियन हुरेल सैलून्स प्राइवेट लिमिटेड' को 5 साल के लिए लीज पर दिया था। यह डील 10 करोड़ 61 लाख रुपये में हुई थी, जिसका शुरुआती मासिक किराया 16 लाख रुपये तय किया गया था। बंगले में व्यावसायिक सैलून और स्पा खोलने की योजना थी, जिसका कपोल सोसाइटी के निवासी लगातार विरोध कर रहे थे। सोसाइटी का कहना है कि बंगला केवल किराए (लीव-एंड-लाइसेंस) पर देने के लिए एनओसी दी थी, न कि इसका व्यावसायिक उपयोग करने या ढांचागत बदलाव करने के लिए। सोसाइटी ने देवगन परिवार को कानूनी मंजूरी दिखाने के लिए 15 दिन का समय दिया था। जब कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले, तो सोसाइटी ने 8 सितंबर को बीएमसी से शिकायत की और महाराष्ट्र क्षेत्रीय एवं नगर नियोजन अधिनियम (1966) की धारा 43 तथा 52 से 54 के तहत कार्रवाई की मांग की थी।

आईएमए फर्रुखाबाद की नई कार्यकारिणी ने संभाला कार्यभार

हेमन्त सोरेन ने हूल विद्रोह के महानायक अमर वीर शहीद सिदो-कान्हू को दी श्रद्धांजलि।

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन आज हूल दिवस के अवसर पर मोरहाबादी, रांची स्थित सिदो-कान्हू उद्यान पहुंचकर हूल विद्रोह के महानायक अमर वीर शहीद सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।