डॉ राधेश्याम तिवारी को मिला पं.रामजस उपाध्याय विशिष्ट समाजसेवी सम्मान
मुंबई। हिंदी भाषी संघ के तत्वावधान मुंबई के बोरीवली (प) में स्थित पं.रामजस उपाध्याय रामलीला रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को हिंदी भाषी संघ के अध्यक्ष एडवोकेट रामकृपाल उपाध्याय के मुख्य संयोजन में भव्य विराट कवि सम्मलेन एवं सम्मान समारोह का मुख्य आयोजन संपन्न हुआ। इस साहित्यिक आयोजन में हिन्दी भाषा, साहित्य एवं काव्य की समृद्धि परंपरा को प्रसिद्ध कवियों ने अपनी ओजस्वी हास्य, व्यंग, देशभक्ति एवं भावपूर्ण गीतों, रचनाओं के माध्यम से उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। आमंत्रित कविओं में शशिकांत यादव ( देवास म.प्र ), मनोज गुर्जर (जयपुर ), महेश दूबे (मुंबई ), प्रीति पाण्डेय (प्रतापगढ़ ,उ.प्र. ), पार्थ नवीन (प्रतापगढ़, राजस्थान )तथा श्रद्धा शौर्य (नागपुर ) ने अपनी रचनायें प्रस्तुत की। इसी मंच पर वरिष्ठ समाजसेवी , भारतीय सदविचार मंच के संस्थापक, उत्तर भारतीय संघ, मुंबई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. राधेश्याम तिवारी जी को "पं. रामजस उपाध्याय विशिष्ट समाजसेवी सम्मान- 2026 " सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोगों में गोपाल शेट्टी ( पूर्व सांसद), संजय उपाध्याय (विधायक , बोरीवली), कृपाशंकर सिंह (पूर्व गृह मंत्री महाराष्ट्र ), मुंबई उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता एडवोकेट जे.पी.मिश्रा, संतोष आर.एन.सिंह सिंह (अध्यक्ष, उत्तर भारतीय संघ ), डॉ.ओम प्रकाश दुबे (संचालक आ. मेडिकल कॉलेज नालासोपारा), वरिष्ठ पत्रकार,आर.टी.आई विशेषज्ञ अनिल गलगली, डॉ शिवश्याम तिवारी (अध्यक्ष ,भारतीय सद्विचार मंच ), पत्रकार विनोद यादव , पूर्व नगरसेविका बीना दोषी, समरस फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ.किशोर सिंह, (अध्यक्ष , आनंद दुबे (राष्ट्रीय प्रवक्ता शिवसेना ),उद्योगपति ब्रह्मदेव सिंह, श्री गौरीशंकर ग्राम सेवा मंडल के महामंत्री सुभाषचन्द्र उपाध्याय, राघवेन्द्र सेवा मंच के अध्यक्ष सुरेंद्रकुमार मिश्रा,पूर्व नगर सेवक विनोद मिश्रा, प्रवीण शाह,कांग्रेसी नेता अभय चौबे, उद्योगपति डॉ संदीप तिवारी आदि का समावेश रहा। संस्था के कोषाध्यक्ष सूर्यकांत उपाध्याय एवं कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने आयोजन में समर्पित सहयोग दिया। महामंत्री डॉ.विनोद मिश्रा ने कार्यक्रम का संचालन किया।

मुंबई। हिंदी भाषी संघ के तत्वावधान मुंबई के बोरीवली (प) में स्थित पं.रामजस उपाध्याय रामलीला रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को हिंदी भाषी संघ के अध्यक्ष एडवोकेट रामकृपाल उपाध्याय के मुख्य संयोजन में भव्य विराट कवि सम्मलेन एवं सम्मान समारोह का मुख्य आयोजन संपन्न हुआ। इस साहित्यिक आयोजन में हिन्दी भाषा, साहित्य एवं काव्य की समृद्धि परंपरा को प्रसिद्ध कवियों ने अपनी ओजस्वी हास्य, व्यंग, देशभक्ति एवं भावपूर्ण गीतों, रचनाओं के माध्यम से उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। आमंत्रित कविओं में शशिकांत यादव ( देवास म.प्र ), मनोज गुर्जर (जयपुर ), महेश दूबे (मुंबई ), प्रीति पाण्डेय (प्रतापगढ़ ,उ.प्र. ), पार्थ नवीन (प्रतापगढ़, राजस्थान )तथा श्रद्धा शौर्य (नागपुर ) ने अपनी रचनायें प्रस्तुत की। इसी मंच पर वरिष्ठ समाजसेवी , भारतीय सदविचार मंच के संस्थापक, उत्तर भारतीय संघ, मुंबई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. राधेश्याम तिवारी जी को "पं. रामजस उपाध्याय विशिष्ट समाजसेवी सम्मान- 2026 " सम्मानित किया गया।

मुंबई। श्री ब्रजमंडल मुंबई के तत्वावधान में गिरगांव चौपाटी पर 35वां अखिल भारतीय कवि सम्मेलन सम्पन्न हुआ जिसमें हास्य सम्राट सुरेश मिश्र के संचालन में योगेंद्र शर्मा (भीलवाड़ा), डाक्टर कीर्ति काले (नई दिल्ली), कुंवर जावेद (कोटा राजस्थान), हेमंत पांडेय (लाफ्टर चैंपियन फेम,कानपुर) ने अपनी कविताओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
मुंबई। जैन धर्म की गौरवशाली शास्त्रीय परंपरा, आध्यात्मिक विरासत और भारतीय ज्ञान-संपदा को समर्पित दो महान ग्रंथों ‘श्री सन्मति तर्क’ एवं ‘श्री सिद्धहेमचन्द्र शब्दानुशासनम्’ का भव्य विमोचन समारोह मुंबई के प्रार्थना समाज स्थित श्री चंद्रप्रभ स्वामी जैन देरासर संघ में श्रद्धा, भक्ति एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद मिलिंद देवरा तथा श्री वर्धमान श्रुतगंगा के अध्यक्ष एवं ट्रस्टी डॉ. संजय जीवनलाल शाह सहित समाज के विशिष्ट महानुभावों एवं गणमान्य श्रावक-श्राविकाओं के करकमलों से इन महान ग्रंथों का विमोचन संपन्न हुआ। इस अवसर पर पूज्य मुनि प्रवर श्री महाविमल विजयजी महाराज साहेब, पूज्य मुनिराज श्री पुण्य विजयजी महाराज साहेब तथा पूज्य साध्वी श्री तत्वदर्शनाश्रीजी महाराज साहेब सहित अनेक साधु-साध्वी भगवंतों की पावन उपस्थिति रही। आचार्य भगवंतों के सान्निध्य ने समारोह को आध्यात्मिक गरिमा एवं विशेष महत्व प्रदान किया। अपने संबोधन में श्री वर्धमान श्रुतगंगा के अध्यक्ष एवं ट्रस्टी डॉ. संजय जीवनलाल शाह ने शास्त्रीय एवं आध्यात्मिक ज्ञान-संपदा के संरक्षण और प्रचार-प्रसार के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि जैन आचार्य भगवंतों की तपस्या, साधना और विद्वत्ता से प्राप्त महान साहित्य आने वाली पीढ़ियों के लिए अमूल्य मार्गदर्शन है। ऐसी ज्ञान-परंपरा को सुरक्षित रखना और समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व है। समारोह में श्री जैन धार्मिक शिक्षण संघ के उपाध्यक्ष-ट्रस्टी डॉ. संजय जीवनलाल शाह तथा जैन अल्पसंख्यक सेवा संस्थान की महिला विभाग की अध्यक्ष डॉ. अल्पा संजय शाह सहित ट्रस्टियों द्वारा श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों का बहुमान किया गया। वहीं श्री चंद्रप्रभ स्वामी जैन देरासर संघ के ट्रस्टियों द्वारा भी भाविकों एवं सहयोगियों का सम्मान किया गया। यह आयोजन जैन धर्म की प्राचीन ज्ञान परंपरा, आचार्य भगवंतों की तपस्या, विद्वत्ता और भारतीय शास्त्रीय साहित्य के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में सामने आया। गौरतलब हो कि शासन सम्राट, तपागच्छाधिपति एवं अनेक राजाओं-महाराजाओं को प्रतिबोध देने वाले परम पूज्य आचार्य भगवंत श्री विजय नेमिसूरीश्वरजी महाराज साहेब द्वारा रचित महान दार्शनिक ग्रंथ ‘श्री सन्मति तर्क’ के प्रकाशन एवं विमोचन को लेकर जैन समाज में विशेष उत्साह रहा है। आचार्य भगवंतों की पावन निश्रा एवं समुदाय के गुरु भगवंतों के मार्गदर्शन में आषाढ़ वद-सातम, दिनांक 1 नवंबर 2025 को देशभर के लगभग 60 स्थानों पर इस महान ग्रंथ के विमोचन समारोह आयोजित किए गए थे। ‘श्री सन्मति तर्क’ जैन दर्शन, न्याय, तर्कशास्त्र और दार्शनिक चिंतन का अत्यंत महत्वपूर्ण ग्रंथ है। इस महान कृति का संपादन पंडितप्रवर, शास्त्रनिष्ठ पन्यास श्री त्रैलोक्य मंडन विजयजी महाराज साहेब ने छह भागों में अत्यंत विद्वत्तापूर्ण ढंग से किया है। यह ग्रंथ जैन दर्शन की तार्किक एवं दार्शनिक परंपरा को समझने के लिए महत्वपूर्ण आधार प्रदान करता है। इसी प्रकार संस्कृत व्याकरण एवं भाषाशास्त्र की गौरवशाली परंपरा को समर्पित ‘श्री सिद्धहेमचन्द्र शब्दानुशासनम्’ भारतीय साहित्य की एक विशिष्ट एवं महान कृति है। इस महान ग्रंथ पर न्यास की रचना साहित्य सम्राट, व्याकरण विशारद एवं वाकस्पति परम पूज्य आचार्य श्री विजय लावण्य सूरीश्वरजी महाराज साहेब ने की है। इस विशिष्ट ग्रंथ के प्रेरणास्रोत एवं मार्गदर्शक सम्प्रदाय सम्राट परम पूज्य आचार्य श्री विजय प्रभाकर सूरीश्वरजी महाराज साहेब हैं, जबकि इसका संपादन विद्वान परम पूज्य आचार्य श्री विजय श्रीचन्द्र सूरीश्वरजी महाराज साहेब ने किया है। इस ग्रंथ के सातवें अध्याय के दो भागों का भी समारोह में विमोचन किया गया। इस प्रकार ‘श्री सन्मति तर्क’ के छह भागों तथा ‘श्री सिद्धहेमचन्द्र शब्दानुशासनम्’ के सातवें अध्याय के दो भागों का लोकार्पण विद्वानों, व्रतधारी श्रावक-श्राविकाओं एवं समाज के अग्रणी महानुभावों के शुभ हाथों संपन्न हुआ। मुंबई के प्रार्थना समाज स्थित श्री चंद्रप्रभ स्वामी जैन देरासर संघ में भी इसी ऐतिहासिक श्रृंखला के अंतर्गत भव्य विमोचन समारोह संपन्न हुआ था। इस अवसर पर लोकप्रिय युवा नेता एवं सांसद मिलिंद देवरा, संजयभाई शाह, कांतिलाल शाह (आनशा), अमितभाई झवेरी, मुकेशभाई दोशी, सुरेंद्रभाई छेदा, मुकुंदभाई शाह, मदनलाल मुठलिया, अध्यक्ष डॉ. अल्पा संजय शाह सहित अनेक गणमान्य महानुभाव उपस्थित रहे। सकल जैन संघ के श्रावक-श्राविकाओं ने अत्यंत उत्साह, उमंग एवं श्रद्धाभाव से सहभागिता की।
मुंबई। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारतरत्न स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस सेवादल की ओर से मुलुंड पश्चिम स्थित जी.एस. शेट्टी ग्रैंड सेंट्रल हॉल, एन.एस. रोड में रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस सेवादल के कार्यकारी अध्यक्ष राकेश शंकर शेट्टी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों, सेवादल, युवक कांग्रेस और महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर में फोर्टिस हॉस्पिटल के चिकित्सा विशेषज्ञों एवं तकनीकी कर्मचारियों ने रक्तदान और स्वास्थ्य जांच के लिए आवश्यक सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर राकेश शेट्टी ने रक्तदान को मानवता की सर्वोत्तम सेवा बताते हुए लोगों से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी के साहस, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को सच्ची श्रद्धांजलि जनकल्याण एवं सामाजिक सेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी से ही दी जा सकती है। कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सामाजिक जिम्मेदारी, स्वास्थ्य जागरूकता और मानव सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी प्रदर्शित की।
भायंदर। मीरा भायंदर महानगरपालिका की महासभा में पत्रकारों के साथ हुए दुर्व्यवहार को लेकर शिवसेना आक्रामक है। शिवसेना जिला अध्यक्ष राजू भोईर के नेतृत्व में मंगलवार को 16 भाजपा नगरसेवकों के विरोध में जन आंदोलन किया गया। इस आंदोलन की शुरुआत भायंदर पूर्व के जेसल पार्क स्थित नगरसेविका शानू गोहिल की जनसंपर्क कार्यालय से की गई। इसके बाद साईंबाबा नगर, शिरडी नगर, न्यू गोल्डन नेस्ट, जेपी नॉर्थ सर्कल समेत अनेक भागों में विरोध प्रदर्शन किया गया। शिवसेना उत्तर भारतीय सेल के जिला अध्यक्ष संदीप तिवारी ने कहा कि यह आंदोलन पत्रकारों के सम्मान, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए है उन्होंने कहा कि पत्रकार सरकार, प्रशासन और सत्ता में बैठे लोगों के कार्यों पर नजर रखते हैं। वे नीतियों की समीक्षा करते हैं और सत्ता के दुरुपयोग, अनियमितताओं एवं भ्रष्टाचार को उजागर करते हैं। पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं, उनके कारण ही जनता की आम समस्याएं प्रशासन तक पहुंचती हैं। ऐसे भी पत्रकारों का अपमान करना अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने कहा कि परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक के मार्गदर्शन तथा जिला अध्यक्ष राजू भोईर के नेतृत्व में शिवसेना द्वारा जन आंदोलन किया गया। पत्रकारों के न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजू भोईर के अलावा समन्वयक विक्रम प्रताप सिंह, शहर प्रमुख सचिन मांजरेकर, पूर्व नगरसेवक विजय राय, विद्या शंकर चतुर्वेदी,निशा नार्वेकर जिला संघटक,नवीन सिंह शहर प्रमुख, संतोस गोले, प्रीति पाटिल, धर्मेश पांडेय, सर्वेस पांडेय, अरुण मिश्रा, निखिल तावड़े, रवि तिवारी समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।
मुंबई। केंद्रीय कौशल विकास विभाग द्वारा आयोजित बहुराज्यीय नवाचार प्रतियोगिता ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ को उत्स्फूर्त प्रतिसाद मिल रहा है। महाराष्ट्र जोन से इस प्रतियोगिता में भाग लेने वालों की संख्या 65 हजार से अधिक हो गई है। बढ़ती भागीदारी को देखते हुए प्रतियोगिता के लिए 30 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करने का अवसर उपलब्ध है। विभिन्न सामाजिक और सार्वजनिक समस्याओं के नवीन एवं व्यावहारिक समाधान खोजना इस प्रतियोगिता का प्रमुख उद्देश्य है। राष्ट्रीय सुरक्षा, शहरी पलायन और श्रमिकों को गर्मी से बचाने जैसे विभिन्न क्षेत्रों में नवाचारों को प्रतिभागियों का उत्स्फूर्त प्रतिसाद मिल रहा है।‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ प्रतियोगिता के अंतर्गत राष्ट्रीय सुरक्षा के समक्ष संभावित खतरे (जैसे सोशल मीडिया का दुरुपयोग और अवैध विदेशी वित्तपोषण), शहरी आबादी में बदलाव एवं पलायन, जनसंख्या के पलायन संबंधी प्रवाहों पर निगरानी, मेहनतकश श्रमिकों को गर्मी से बचाने तथा संबंधित क्षेत्रों में कार्यरत व्यक्तियों, व्यावसायिक संस्थाओं और स्वयंसेवी संगठनों को एक मंच पर लाने जैसे विषयों पर नवीन विचार प्रस्तुत किए जा सकते हैं। इन क्षेत्रों में भी प्रतिभागियों की ओर से उत्स्फूर्त प्रतिसाद मिल रहा है।
मुंबई। मुंबई शहर और उपनगरों में छठ पूजा का उत्सव इस वर्ष भी उत्साहपूर्वक और सुचारू रूप से संपन्न हो, इसके लिए मुंबई महानगरपालिका को विशेष नियोजन करना चाहिए। इसी उद्देश्य से छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए गुरुवार को महानगरपालिका आयुक्त कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में 20 से अधिक छठ पूजा समितियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। उन्होंने विभिन्न सुझाव और माँगें रखीं। इसके अनुसार, आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराने का आश्वासन महानगरपालिका आयुक्त अश्विनी भिड़े ने दिया। मुंबई के मढ़-मार्वे, जुहू चौपाटी, गिरगाँव चौपाटी, दादर चौपाटी और बाणगंगा जैसे स्थानों पर छठ पूजा के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित होते हैं। विशेष रूप से जुहू चौपाटी पर लगभग पाँच लाख श्रद्धालु छठ पूजा के लिए उपस्थित रहते हैं, इसलिए वहाँ पर्याप्त सुविधाएँ उपलब्ध कराने की माँग बैठक में की गई। सार्वजनिक शौचालय, कपड़े बदलने के लिए अलग कमरे, पीने का पानी तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था करने पर समितियों के प्रतिनिधियों ने जोर दिया। मुंबई के विभिन्न स्थानों पर आवश्यकतानुसार कृत्रिम तालाबों का निर्माण किया जाए, छठ पूजा से कुछ दिन पहले सभी चौपाटियों की सफाई की जाए और गिरगाँव चौपाटी पर पूजा-अर्चना के लिए मंच बनाया जाए, ऐसी माँगें भी की गईं। प्रतिनिधियों ने यह अपेक्षा भी व्यक्त की कि महानगरपालिका छठ पूजा के लिए आवश्यक सामग्री और अन्य सुविधाएँ उपलब्ध कराए। छठ पूजा के आयोजन के लिए अनुमति प्राप्त करने की प्रक्रिया को सरल बनाने हेतु महानगरपालिका के सभी संबंधित विभागीय कार्यालयों में सिंगल विंडो योजना लागू करने के संबंध में निर्देश दिए जाएँगे। साथ ही, प्रत्येक स्थान पर समन्वय के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा, ऐसा महानगरपालिका की ओर से बताया गया। आवश्यकतानुसार अतिरिक्त कृत्रिम तालाब बनाने के साथ-साथ अग्निशमन दल की व्यवस्था, पीने का पानी, सीसीटीवी प्रणाली, विद्युत रोशनी, चलित शौचालय और कपड़े बदलने के लिए कमरे उपलब्ध कराने का आश्वासन भी महानगरपालिका ने दिया। मुंबई महानगरपालिका अन्य त्योहारों के अवसर पर जिस प्रकार आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराती है, उसी तर्ज पर छठ पूजा के लिए भी व्यवस्था की जाएगी। श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा, ऐसा आश्वासन महानगरपालिका आयुक्त अश्विनी भिड़े ने दिया। इस अवसर पर भाजपा मुंबई महामंत्री आचार्य पवन त्रिपाठी, नगरसेवक बाला तावडे, महानगरपालिका के अधिकारी और समितियों के प्रतिनिधियों सहित अन्य लोग उपस्थित थे। छठ पूजा आस्था और सांस्कृतिक परंपरा का एक महत्वपूर्ण त्योहार है। मुंबई महानगरपालिका को छठ पूजा स्थलों पर कृत्रिम तालाब, स्वच्छता, पीने का पानी, शौचालय आदि सुविधाएँ उपलब्ध करानी चाहिए। साथ ही, सिंगल विंडो योजना के माध्यम से अनुमति प्राप्त करने की प्रक्रिया को सरल बनाकर श्रद्धालुओं को होने वाली असुविधा से बचाना चाहिए। मुंबई की समावेशी संस्कृति को बनाए रखते हुए छठ पूजा का उत्सव निश्चित रूप से सुरक्षित और उत्साहपूर्वक संपन्न होगा।
Nov 02 2026, 17:51
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.5k