भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत देवघर पहुंचे, एयरपोर्ट पर न्यायिक और प्रशासनिक अधिकारियों ने किया भव्य स्वागत

आज दिनांक 02.11.2026 को भारत के माननीय मुख्य न्यायाधीश श्री सूर्यकांत आज देवघर पहुंचे। इस दौरान देवघर एयरपोर्ट पर उनके आगमन के दौरान न्यायिक और प्रशासनिक पदाधिकारियों द्वारा उन्हें बुके प्रदान कर उनका भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। साथ ही एयरपोर्ट परिसर में जैप 01 के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

इस अवसर पर झारखंड उच्च न्यायालय के माननीय न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद तथा माननीय न्यायमूर्ति रोंगोन मुखोपाध्याय, प्रधान जिला न्यायाधीश श्री के.के. झा और झालसा की सदस्य सचिव श्रीमती कुमारी रंजन अस्थाना,

संथाल परगना प्रमंडल के आयुक्त श्री शैलेंद्र कुमार लाल और डी.आई.जी. श्री अंबर लकड़ा, उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री सौरभ कुमार भुवानिया, पुलिस अधीक्षक श्री प्रवीन पुष्कर, उप विकास आयुक्त श्री पीयूष सिन्हा, नगर आयुक्त सुश्री सुलोचना मीणा और अनुमंडल पदाधिकारी श्री रवि कुमार ने एक-एक कर माननीय मुख्य न्यायाधीश को गुलदस्ता सौंपकर उनका स्वागत और अभिवादन किया।

रांची में भाजपा की लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, जुएल उरांव बोले - मॉक पार्लियामेंट से पीएम नहीं बनते

Ranchi: भारतीय जनता पार्टी की ओर से राजधानी रांची में "लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ" अभियान के तहत पदयात्रा निकाली गई। एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) के समर्थन और इसे लेकर कांग्रेस एवं इंडी गठबंधन द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम के विरोध में आयोजित इस पदयात्रा में केंद्रीय मंत्री सह कार्यक्रम के प्रभारी जुएल उरांव, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सह झारखंड प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल, प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा सहित प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं और हजारों की संख्या में नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस एवं इंडी गठबंधन के द्वारा लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने तथा देश में अराजकता का वातावरण बनाने के प्रयासों के विरुद्ध हुंकार भरी गई। पूरे कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस और इंडी गठबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई।

पदयात्रा मोरहाबादी मैदान स्थित बापू वाटिका से प्रारंभ हुई। यहां से कार्यकर्ताओं का विशाल समूह कचहरी चौक होते हुए जेल मोड़ स्थित भगवान बिरसा मुंडा स्मृति संग्रहालय पहुंचा।

मॉक पार्लियामेंट करने से प्रधानमंत्री नहीं बनते, जनता का विश्वास जीतना पड़ता है : जुएल उरांव

केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव ने कांग्रेस, राहुल गांधी और विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि इन्हें लोकतांत्रिक व्यवस्था एवं चुनाव प्रक्रिया पर भरोसा नहीं है। अगर प्रधानमंत्री बनना है तो संसद का चुनाव जीतकर आइए, जनता का जनादेश प्राप्त कीजिए और फिर प्रधानमंत्री बनिए। मॉक पार्लियामेंट आयोजित करने से प्रधानमंत्री नहीं बना जाता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एमएलसी चुनाव में भी बेनकाब हो चुकी है। यह चुनाव बैलेट पेपर से हुआ, इसके बावजूद कांग्रेस को जनता ने नकार दिया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज संसद, सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस की राजनीति देश में भ्रम और अराजकता फैलाने पर केंद्रित हो गई है। ईवीएम पर सवाल उठाने वाले इंडी गठबंधन को यह बताना चाहिए कि इसी ईवीएम से चुनाव जीतकर उनके दल के लोग भी तो झारखंड सहित अन्य राज्यों में मुख्यमंत्री बने हैं। फिर उसी चुनाव प्रणाली के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन क्यों किया जा रहा है?

उन्होंने कहा कि विपक्षी दल भारत में बांग्लादेश, नेपाल और श्रीलंका जैसी राजनीतिक अस्थिरता की स्थिति पैदा करना चाहते हैं। लेकिन भारत का लोकतंत्र मजबूत है और यहां की जनता लोकतांत्रिक व्यवस्था में विश्वास करती है। देश की जनता अराजकता नहीं, बल्कि विकास चाहती है। ऐसी सोच रखने वाले राजनीतिक दलों को जनता उखाड़ फेकेगी।

उरांव ने झारखंड की हेमंत सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में मंईयां सम्मान योजना विफल साबित हो रही है। सरकार अपनी नीतियों और कार्यशैली के कारण जनता के सवालों के घेरे में है। हेमंत सरकार को जनता के सवालों का जवाब देना होगा। यह सरकार 2029 में अपनी करनी से ही डूबेगी।

कांग्रेस मुद्दाविहीन, एसआईआर का विरोध घुसपैठियों और फर्जी मतदाताओं को बचाने की कोशिश : गजेंद्र सिंह पटेल

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सह प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि देश में अराजकता फैलाने वाली ताकतों के खिलाफ आज भाजपा के कार्यकर्ता एकजुट होकर लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प ले रहे हैं। उन्होंने एसआईआर की आवश्यकता बताते हुए कहा कि देश में अब तक 12 बार विशेष गहन पुनरीक्षण हो चुका है, जिनमें 10 बार कांग्रेस के नेतृत्व में यह प्रक्रिया हुई। तब कांग्रेस ने कोई विरोध नहीं किया। आज जब मतदाता सूची से मृत और अवैध मतदाताओं के नाम हटाने की प्रक्रिया चल रही है, तब कांग्रेस इसका विरोध कर रही है।

उन्होंने सवाल किया कि क्या मृत लोगों के नाम मतदाता सूची से नहीं हटने चाहिए? क्या घुसपैठियों और अवैध मतदाताओं के नाम सूची में बने रहने चाहिए? उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह मुद्दाविहीन हो चुकी है। कांग्रेस चाहती है कि अवैध मतदाताओं और घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में बने रहें, ताकि चुनावी लाभ लिया जा सके।

पटेल ने कहा कि एसआईआर की प्रक्रिया पूरी तरह स्वतंत्र और पारदर्शी तरीके से चल रही है। सभी राजनीतिक दलों के बीएलए इसमें शामिल हैं। किसी भी वैध मतदाता का नाम नहीं कटेगा, इसकी गारंटी भाजपा देती है। नए मतदाताओं के नाम जोड़े जा रहे हैं और मृत एवं अवैध मतदाताओं के नाम हटाए जा रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि आज झारखंड़ में घुसपैठियों के कारण गांव अल्पसंख्यक हो गए हैं। झारखंड में घुसपैठ की समस्या के कारण आदिवासी समाज की आबादी का अनुपात लगातार प्रभावित हुआ है। राज्य सरकार आदिवासियों के साथ अन्याय और छल कर रही है। भाजपा आदिवासियों के हितों को लेकर सदैव संकल्पित रही है। भाजपा कभी इनके साथ अन्याय नहीं होने देगी।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में विपक्षी दलों का जमावड़ा लोकतंत्र की रक्षा के लिए नहीं, बल्कि एक स्थिर सरकार को अस्थिर करने की कुचेष्टा है। कांग्रेस अराजकता फैलाना चाहती है। कहा कि भारत के नागरिक तय कर चुके हैं कि जब तक भारत विकसित नहीं हो जाता है तब तक मोदी जी यहीं रहेंगे। भाजपा लोकतंत्र की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। भाजपा राष्ट्र प्रथम, देश प्रथम के मूल मंत्र को आत्मसात करती है। भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस एवं उनकी सहयोगी दलों को सड़क से लेकर गांव तक उनके भ्रम और झूठ का मुंहतोड़ जवाब देंगे।

मोदी सरकार का विकास कांग्रेस को बर्दाश्त नहीं : आदित्य साहू

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि कांग्रेस ने अपने 65 वर्षों के शासनकाल में देश की चिंता करने के बजाय सत्ता और परिवारवाद को प्राथमिकता दी। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 140 करोड़ देशवासियों के कल्याण और विकास के लिए निरंतर काम कर रहे हैं। पूरा देश भाजपा की नीतियों के साथ खड़ा है। लेकिन कांग्रेस को एक गरीब परिवार से निकले व्यक्ति का प्रधानमंत्री बनना बर्दाश्त नहीं हो रहा है। नरेंद्र मोदी के दिवंगत माता- पिता तक को गाली दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस वोट चोरी का बहाना बनाकर एसआईआर का विरोध कर रही है। जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार है, वहां ईवीएम पर सवाल नहीं उठाए जाते, लेकिन जहां उसे राजनीतिक लाभ नहीं दिखता, वहां चुनावी व्यवस्था और संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल खड़े किए जाते हैं। अगर ऐसा होता तो आज झारखंड में भाजपा की सरकार नहीं होती क्या ?

साहू ने झारखंड सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य के सत्ताधारी नेताओं से झारखंड संभल नहीं रहा है और वे दिल्ली जाकर प्रदर्शन कर रहे हैं। राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। थाने में न्याय मांगने पहुंची महिला के साथ पुलिसकर्मी द्वारा दुष्कर्म की घटना हो जाती है, तो कहीं पादरी पर दुष्कर्म के आरोप लगते हैं। लेकिन सरकार को इन गंभीर घटनाओं से कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इंडी गठबंधन की जनविरोधी नीतियों और अराजकता के खिलाफ मजबूती से आवाज उठाएं।वहीं उन्होंने रांची अंतर्गत तीनों जिला से विशाल जनसमूह की भागीदारी के लिए संबंधित तीनों जिला अध्यक्षों को बधाई भी दी।

राहुल गांधी देश में अराजकता का माहौल बनाना चाहते हैं : बाबूलाल मरांडी

नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि देश के प्रमुख विपक्षी दल के नेता राहुल गांधी देश में अराजकता का माहौल बनाना चाहते हैं। देश के लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा कांग्रेस, राहुल गांधी, वंशवाद, दिमागी नक्सलियों, घुसपैठियों की वंशवादी राजनीति, घुसपैठियों से है। उन्होंने कहा कि जनता को इन खतरों से अवगत कराना भाजपा का दायित्व है। आज की पदयात्रा कांग्रेस और विपक्षी दलों के लोकतंत्र विरोधी चेहरे को बेनकाब करने के लिए आयोजित की गई है। ये लोग स्वस्थ और पारदर्शी लोकतांत्रिक व्यवस्था नहीं चाहते, इसलिए एसआईआर का विरोध कर रहे हैं।

राष्ट्र सेवा भाजपा कार्यकर्ताओं का मूल सिद्धांत : अर्जुन मुंडा

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि आज देश की जनता राष्ट्रविरोधी ताकतों को मुंहतोड़ जवाब दे रही है। राष्ट्र सेवा भाजपा कार्यकर्ताओं का मूल सिद्धांत है। हम उन महापुरुषों और वीर सपूतों के वंशज हैं, जिनके पूर्वजों ने तलवारों की धार और अंगारों पर चलकर देश की आजादी और उसकी अस्मिता की रक्षा की। राष्ट्र की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता प्रतिबद्ध है।

मॉक पार्लियामेंट करने वालों को जनता का जवाब मिलेगा : सरयू राय

जदयू विधायक सरयू राय ने कहा कि एनडीए लोकतांत्रिक तरीके से राजनीति करने वाला गठबंधन है। कहा कि विपक्ष लोकतांत्रिक और संसदीय मर्यादाओं का लगातार उल्लंघन कर रहा है। उन्होंने मॉक पार्लियामेंट पर कटाक्ष करते हुए कहा कि लोकतंत्र में संसदीय प्रणाली से चुनकर आने वाले नेताओं के घरों में मॉक पार्लियामेंट चलाकर संसद और लोकतंत्र का मजाक उड़ाना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि राजनीति में विरोध करने की एक मर्यादा होती है, लेकिन मौजूदा विपक्ष इन सभी सीमाओं को पार कर रहा है। देश में नेपाल और बांग्लादेश की तरह अराजकता फैलाने की कोशिश हो रही है। उन्होंने कहा कि देश की जनता विपक्ष की राजनीति को समझ रही है। घुसपैठ और देश की आंतरिक सुरक्षा जैसे गंभीर मुद्दों पर भी विपक्ष का रवैया दुर्भाग्यपूर्ण है।

कार्यक्रम का समापन भगवान बिरसा मुंडा स्मृति संग्रहालय पहुंचकर धरती आबा की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ किया गया।

पदयात्रा में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र राय, दीपक प्रकाश, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, बालमुकुंद सहाय, भानु प्रताप शाही, महामंत्री मनोज सिंह, विधायक सीपी सिंह, मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल, सुनीता सिंह, अमित सिंह, दीपक बंका, हेमन्त दास, सूरज चौरसिया, रोशनी खलखो, नीरज कुमार, मीरा मुंडा, प्रदेश मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह, मुख्य प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव, राहुल अवस्थी, सूरज शाहदेव, सतीश सिन्हा, नीरज सिंह, तारिक इमरान, अजय राय, रामाकांत महतो, दीनदयाल वर्णवाल, अशोक बड़ाइक, आरती कुजूर, शोभा यादव, संदीप वर्मा, केके गुप्ता, रविनाथ किशोर, प्रदीप सिन्हा, अजय शाह, राफिया नाज, राहुल शाहदेव, रजनीश पांडेय, रांची महानगर अध्यक्ष वरुण साहू, विनय धीरज महतो, नरेंद्र सिंह, समरी लाल, रामकुमार पाहन, संजीव विजयवर्गीय, सुरेंद्र महतो, सीमा सिंह, सन्नी टोप्पो, शशांक राज, मनोज महतो, रंजय कुमार, जदयू के धर्मेंद्र तिवारी,सुबोध सिंह, रमेश सिंह, ललित ओझा, अमरनाथ चौधरी, मानकी राजेन्द्र सिंह मुंडा, कृपा शंकर सिंह, जैलेंद्र चौधरी, मनोज मिश्रा, कर्नल बीके सिंह, बलराम सिंह, राजू सिंह, जितेंद्र वर्मा, मनोज चौधरी, सत्यदेव मुंडा, अर्जुन राम, प्रभुदयाल बड़ाइक, रणधीर चौधरी, बलसाय, सुमन कुमार, ऋषिकेश राणा सहित हजारों की संख्या में पुरुष-महिला नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रांची समाहरणालय में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन, डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने सुनी आम लोगों की फरियाद

जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई एवं जनता दरबार में आज जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों को उपायुक्त के समक्ष रखा। जनसुनवाई में भूमि विवाद, पंजी-2 में सुधार, दाखिल-खारिज, दखल-कब्जा, एलपीजी गैस सिलेंडर की उपलब्धता तथा सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित विभिन्न विषयों से संबंधित मामले सामने आए। जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान एलपीजी गैस कनेक्शन एवं घरेलू गैस सिलेंडर की उपलब्धता से जुड़ी समस्याएं भी सामने आईं। इस पर जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा आम नागरिकों को हो रही परेशानी को देखते हुए तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में बाजार से 5 किलोग्राम का गैस सिलेंडर लेने का सुझाव दिया गया है। साथ ही संबंधित पदाधिकारी को मामलों पर आवश्यक कार्रवाई का भी निर्देश दिया गया।

जनता दरबार में सोनाहातू में बाजार समिति की जमीन पर अवैध कब्जे के प्रयास से संबंधित शिकायत भी प्राप्त हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने अनुमंडल पदाधिकारी को संबंधित भूमि को संरक्षित करने तथा आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

इसके अतिरिक्त जनता दरबार में भूमि से संबंधित लंबित मामलों, पंजी-2 में सुधार, दाखिल-खारिज एवं दखल-कब्जा से जुड़ी शिकायतों पर भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

सामाजिक सुरक्षा के अंतर्गत भारत सरकार की इंदिरा गांधी पेंशन योजना से संबंधित शिकायतों पर जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा बताया गया कि रांची जिले में लगभग 50 प्रतिशत लाभुकों के खातों में पेंशन राशि का भुगतान किया जा चुका है। शेष लाभुकों को भुगतान में आ रही तकनीकी एवं अन्य कठिनाइयों को दूर करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। जिन लाभुकों को भुगतान संबंधी परेशानी हो रही है, उनके खातों में भी आगामी कुछ दिनों में राशि हस्तांतरित करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्रीी ने सभी संबंधित अंचल अधिकारियों एवं प्रखंड विकास पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि आम नागरिकों द्वारा अपनी समस्याओं के संबंध में आवश्यक एवं सही जानकारी के साथ आवेदन प्रस्तुत किए जाने पर उसका निष्पादन निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित करें। आवेदकों को अनावश्यक रूप से बार-बार कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े। अधिकारी शिकायतों के निष्पादन में संवेदनशीलता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करें।

जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि जिला प्रशासन और आम जनता के बीच की दूरी को समाप्त करना प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है।

इसके लिए साप्ताहिक जनसुनवाई एवं जनता दरबार के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं को सीधे सुनकर उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान केवल आवेदन प्राप्त करने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उसका वास्तविक निष्पादन सुनिश्चित करना सभी संबंधित पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है।

कोडरमा घाटी में 15 घंटे का महाजाम: रांची-पटना NH-20 पर थमा वाहनों का पहिया, NHAI की बेपरवाही से यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

राँची: रांची-पटना मुख्य मार्ग पर स्थित कोडरमा घाटी में एक बार फिर प्रशासनिक लापरवाही और बदहाल व्यवस्था की पोल खुल गई है। यहाँ रविवार शाम से शुरू हुआ महाजाम सोमवार सुबह तक यानी पूरे 15 घंटे तक जारी रहा। इस दौरान करीब 25 किलोमीटर लंबा जाम लग गया और हजारों लोग रातभर भूखे-प्यासे सड़क पर फंसे रहे।

आखिर यह पूरा घटनाक्रम कैसे शुरू हुआ? आइए जानते हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, रविवार सुबह 'नवां माइल' के पास एक वाहन खराब होने से समस्या की शुरुआत हुई थी। हालांकि उसे जैसे-तैसे हटाया गया, लेकिन शाम करीब चार बजे 'जमसोती नाला' के पास एक और ट्रक का टायर फटने से वह बीच सड़क पर ही रुक गया। घाटी की पहले से टूटी-फूटी सड़कों और गहरे गड्ढों के कारण स्थिति तेजी से बिगड़ गई। ट्रक के फंसते ही ड्राइवरों द्वारा ओवरटेक करने की होड़ ने दोनों तरफ से रास्ते को पूरी तरह ब्लॉक कर दिया।

मुख्य समस्या और गुस्सा -

सबसे हैरानी की बात यह है कि कोडरमा घाटी, जो इस पूरे रूट की लाइफलाइन है, वहाँ सड़कों की हालत बेहद दयनीय है। एनएचएआई (NHAI) की उदासीनता का आलम यह है कि घाटी में गाड़ियां खराब होने पर तुरंत हटाने के लिए न तो कोई क्रेन की स्थायी व्यवस्था है और न ही समय पर गड्ढों की मरम्मत कराई जाती है। नतीजा यह हुआ कि बिहार से रांची आने वाले कई वाहनों को रूट बदलकर डायवर्ट करना पड़ा, जबकि घाटी के बीच फंसे छोटे बच्चों और महिलाओं समेत तमाम यात्रियों को कड़ाके की ठंड में पूरी रात खुले आसमान के नीचे गुजारनी पड़ी। इस पूरी आपदा के दौरान एनएचएआई का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौके पर झाँकने तक नहीं आया।

इस विकट परिस्थिति में कोडरमा थाना प्रभारी अरविंद कुमार और उनकी टीम देवदूत बनकर सामने आई। पूरी रात पुलिस बल के साथ वे घाटी में मुस्तैद रहे। क्रेन मंगवाकर खराब वाहनों को हटवाया गया और रात में फंसे हुए भूखे-प्यासे यात्रियों तक पानी और जरूरी चीजें पहुँचाई गईं। आखिरकार, पुलिस की लगातार मेहनत के बाद सोमवार सुबह करीब 7 बजे यातायात सुचारू हो पाया, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

*हजारीबाग में जल जीवन मिशन की उच्चस्तरीय समीक्षा, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने लापरवाह संवेदकों पर कार्रवाई के दिए निर्देश

हजारीबाग/रांची :- पेयजल एवं स्वच्छता विभाग मंत्री श्री योगेंद्र प्रसाद ने शुक्रवार को समाहरणालय सभागार, हजारीबाग में जल जीवन मिशन के तहत हजारीबाग, रामगढ़, चतरा एवं कोडरमा जिले में संचालित पेयजलापूर्ति योजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा की ।विभागीय योजनाओं की प्रगति, लंबित कार्यों, सिंगल विलेज स्कीम (SVS), रॉ वाटर राइजिंग एवं क्लीन वाटर राइजिंग, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट तथा पेयजलापूर्ति से संबंधित आधारभूत संरचनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में माननीय मंत्री ने कार्यों में हो रहे विलंब एवं योजनाओं के सुचारू रूप से संचालित नहीं होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि आमजन की मूलभूत आवश्यकता से जुड़ी पेयजलापूर्ति योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।वाटर ट्रीटमेंट प्लांट एवं पेयजलापूर्ति संरचनाओं को क्रियाशील बनाने पर जोर दिया गया । माननीय मंत्री ने पेयजलापूर्ति योजनाओं के कार्यों में तेजी लाने तथा जिला प्रशासन को नियमित रूप से योजनाओं की समीक्षा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आज की बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन एवं योजनाओं की अद्यतन प्रगति की समीक्षा तीन माह के उपरांत पुनः आयोजित बैठक में की जाएगी।

विभागीय सचिव श्री अबु इमरान ने निर्देश दिया कि पेयजलापूर्ति से जुड़ी सभी संरचनाओं का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए। जहां कार्य अधूरे हैं अथवा योजनाओं का संचालन बाधित है, वहां आवश्यक कार्रवाई करते हुए समस्याओं का समयबद्ध निराकरण किया जाए। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की नियमित जांच एवं योजनाओं की सतत निगरानी पर भी बल दिया।

बंद पड़ी योजनाओं एवं लापरवाही बरतने वाले संवेदकों पर होगी कार्रवाई

समीक्षा के दौरान जिन योजनाओं में कार्य बंद पाया गया अथवा निर्धारित समय-सीमा के अनुरूप प्रगति नहीं हुई, उन मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित संवेदकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। विभागीय सचिव ने कहा कि सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही एवं अनावश्यक विलंब के मामलों में जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिया कि निर्धारित अवधि में कार्य पूर्ण नहीं करने वाले तथा योजनाओं को बंद रखने वाले संवेदकों को नियमानुसार लीगल नोटिस जारी किया जाए तथा संविदा की शर्तों एवं लागू प्रावधानों के अनुरूप आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

अभियान निदेशक श्री शशि रंजन ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्राधिकार की लंबित योजनाओं की नियमित समीक्षा करने तथा उन्हें निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिन संवेदकों एवं अधिकारियों की शिथिलता के कारण योजनाएं लंबित हैं, उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही योजनाओं की अद्यतन स्थिति पर सतत निगरानी रखने, कार्यों में आ रही बाधाओं को दूर करने तथा संवेदकों की जवाबदेही तय करने का निर्देश दिया।

बैठक में अभियंता प्रमुख श्री निरंजन कुमार, मुख्य अभियंता श्री रेयाज आलम, उप विकास आयुक्त, कोडरमा, नगर आयुक्त, हजारीबाग, अपर समाहर्ता, हजारीबाग, जिला योजना पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, माननीय मंत्री के ओएसडी सहित हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़ एवं चतरा जिले के वरीय पदाधिकारी, विभागीय अधिकारी एवं संबंधित संवेदक उपस्थित थे।

रांची पुलिस लाइन में अनुशासन का बड़ा डंडा: जुए के खेल में शामिल 10 जवान निलंबित, विभागीय जांच शुरू

रांची: झारखंड की राजधानी रांची से पुलिस विभाग के भीतर अनुशासनहीनता और प्रशासनिक लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है। रांची पुलिस लाइन परिसर के भीतर नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए अवैध रूप से जुआ खेलने के मामले में सख्त रुख अपनाते हुए 10 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इन सभी जवानों पर अपनी वर्दी और विभाग की गरिमा के विरुद्ध जाकर इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त रहने का गंभीर आरोप है। निलंबन की इस बड़ी कार्रवाई के साथ ही इन सभी के विरुद्ध विभागीय और अनुशासनात्मक जांच की प्रक्रिया भी विधिवत रूप से आरंभ कर दी गई है।

कैसे खुला राज? इस तरह सामने आया पूरा मामला

विश्वसनीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से लगातार उच्चाधिकारियों तक यह गंभीर फीडबैक पहुंच रहा था कि पुलिस लाइन के भीतरी परिसरों में कुछ पुलिसकर्मियों द्वारा संगठित तरीके से अवैध रूप से जुए का खेल संचालित किया जा रहा है।

इन गोपनीय शिकायतों और कानाफूसी को विभागीय स्तर पर अत्यंत गंभीरता से लिया गया। चूंकि मामला सीधे तौर पर कानून के रखवालों की कार्यप्रणाली और अनुशासन से जुड़ा था, इसलिए स्थिति की संवेदनशीलता को भांपते हुए वरिष्ठ अधिकारियों की देखरेख में एक विशेष दल का गठन किया गया। इस दल ने पूरी गोपनीयता बरतते हुए एक सुनियोजित योजना तैयार की और अचानक उक्त परिसर में औचक दबिश (छापेमारी) दी।

मौके पर रंगे हाथ धरे गए आरोपी कर्मी

अचानक हुई इस प्रशासनिक कार्रवाई से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस दल ने निर्धारित स्थल की त्वरित घेराबंदी की और मौके से 10 पुलिसकर्मियों को रंगे हाथ जुआ खेलते हुए धर दबोचा।

यह घटना इसलिए भी अधिक चर्चा का विषय बनी हुई है क्योंकि जिन कंधों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने और समाज में जुआ जैसी कुप्रथाओं पर लगाम कसने की जिम्मेदारी है, वे खुद ऐसी अनैतिक गतिविधियों में संलिप्त पाए गए। इस कृत्य से पुलिस विभाग की छवि को भारी ठेस पहुंची है, जिसे लेकर उच्च स्तर पर कड़ी नाराजगी जताई गई है।

प्रशासनिक पुष्टि और आगे की सख्त कार्रवाई के संकेत

इस पूरे घटनाक्रम पर आधिकारिक पुष्टि करते हुए सार्जेंट मेजर आनंद राज खलखो ने घटना की सत्यता को स्वीकार किया। उन्होंने मीडिया को जानकारी दी कि अनुशासनहीनता के इस इस प्रकरण पर त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित लापरवाह कर्मियों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कदम उठाया गया है। सभी 10 जवानों को तत्काल प्रभाव से सेवा से निलंबित कर दिया गया है और उनके विरुद्ध विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

प्रशासनिक गलियारों से यह स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं कि इस जांच के निष्कर्षों और रिपोर्ट के आधार पर भविष्य में इन कर्मियों के खिलाफ और भी कठोर सेवा-नियम संबंधी कानूनी व प्रशासनिक कदम उठाए जा सकते हैं। विभाग का मुख्य उद्देश्य इस प्रकार की घटनाओं पर कड़ा अंकुश लगाना है, ताकि भविष्य में पुलिस लाइन जैसे संवेदनशील परिसरों में इस तरह की शर्मनाक पुनरावृत्ति दोबारा न हो सके।

पीवीयूएनएल द्वारा सामुदायिक विकास कार्यक्रम के अंतर्गत पतरातू क्षेत्र को तालाब एवं एएलएस एम्बुलेंस की सौगात

पतरातू, 31 अक्टूबर 2026। पीवीयूएनएल, पतरातू द्वारा सामुदायिक विकास एवं जनकल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए आज सामुदायिक विकास कार्यक्रम के अंतर्गत पतरातू क्षेत्र में विभिन्न सुविधाओं का प्रावधान किया गया। इस अवसर पर माननीय सांसद श्री मनीष जायसवाल एवं माननीय विधायक, बड़कागांव श्री रोशन लाल चौधरी की उपस्थिति में पतरातू क्षेत्र के विकास एवं जनसुविधाओं को ध्यान में रखते हुए जोड़ा तालाब एवं पांडे तालाब के विकास तथा पतरातू प्रखंड को एक एएलएस (Advanced Life Support) एम्बुलेंस प्रदान की गई।

इस अवसर पर पीवीयूएनएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) श्री ए.के. सहगल भी उपस्थित रहे।

तालाबों के विकास से क्षेत्र में जल संरक्षण एवं स्थानीय समुदाय को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी। वहीं, एएलएस एम्बुलेंस की उपलब्धता से आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को मजबूती मिलेगी तथा जरूरतमंद लोगों को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

पीवीयूएनएल द्वारा की गई यह पहल क्षेत्र के समग्र विकास, सामुदायिक कल्याण एवं स्थानीय नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर भाजयुमो रांची महानगर ने आयोजित किया ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम, एकता और अखंडता का दिया संदेश

रांची। लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती के अवसर पर आज भारतीय जनता युवा मोर्चा, रांची महानगर के तत्वावधान में ओटीसी मैदान में भव्य ‘रन फॉर यूनिटी’ (एकता दौड़) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा मोर्चा रांची महानगर अध्यक्ष रोमित नारायण सिंह ने की।

कार्यक्रम की शुरुआत सरदार वल्लभभाई पटेल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित एवं माल्यार्पण कर की गई। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके व्यक्तित्व, कृतित्व और राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को याद करते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया।

इसके पश्चात ओटीसी मैदान से रन फॉर यूनिटी दौड़ का शुभारंभ हुआ, जिसमें सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। युवाओं की यह दौड़ ओटीसी ग्राउंड से प्रारंभ होकर बाजार समिति क्षेत्र तक आयोजित की गई। पूरे आयोजन के दौरान युवाओं ने राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता, अखंडता और राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश दिया।

शशांक राज ने कहा – सरदार पटेल के सपनों का भारत बनाने में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल जी केवल एक महान स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं, बल्कि आधुनिक भारत के शिल्पकार थे। उन्होंने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और नेतृत्व क्षमता से देश की 562 से अधिक रियासतों का एकीकरण कर भारत को एक सूत्र में पिरोने का ऐतिहासिक कार्य किया।

उन्होंने कहा कि रन फॉर यूनिटी केवल एक दौड़ नहीं, बल्कि एक भारत, श्रेष्ठ भारत और अखंड भारत के संकल्प को दोहराने का अवसर है। आज देश के युवाओं को सरदार पटेल के विचारों और आदर्शों को आत्मसात करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभानी होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार सरदार पटेल की विरासत और उनके राष्ट्र निर्माण में योगदान को उचित सम्मान देने का कार्य कर रही है। स्टैच्यू ऑफ यूनिटी इसका एक ऐतिहासिक उदाहरण है। आज का युवा विकसित भारत के निर्माण में अपनी ऊर्जा और प्रतिभा का योगदान देने के लिए संकल्पित है।

वरुण साहू ने कहा – सरदार पटेल का जीवन राष्ट्र की एकता और समर्पण की प्रेरणा

भाजपा रांची महानगर अध्यक्ष वरुण साहू ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, दृढ़ संकल्प और एकता का प्रतीक है। उन्होंने अपनी इच्छाशक्ति और कुशल नेतृत्व से देश को एकजुट करने का ऐतिहासिक कार्य किया, जिसे भारत कभी भुला नहीं सकता।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने सरदार पटेल जी के योगदान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का कार्य किया है। स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का निर्माण और राष्ट्रीय एकता दिवस के माध्यम से उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास सराहनीय है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे जाति, भाषा और क्षेत्रीय भेदभाव से ऊपर उठकर एक भारत, श्रेष्ठ भारत और अखंड भारत के निर्माण में सहभागी बनें। विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब देश का प्रत्येक नागरिक राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखेगा।

रोमित नारायण सिंह ने कहा – एकता की दौड़ से युवाओं में राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय चेतना का होगा संचार

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे युवा मोर्चा रांची महानगर अध्यक्ष रोमित नारायण सिंह ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल जी का जीवन हम सभी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने जिस अदम्य इच्छाशक्ति और दूरदर्शिता के साथ देश की रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत की नींव को मजबूत किया, वह सदैव स्मरणीय रहेगा।

उन्होंने कहा कि रन फॉर यूनिटी का उद्देश्य केवल दौड़ का आयोजन करना नहीं, बल्कि युवाओं के भीतर राष्ट्रीय एकता, अखंडता, सामाजिक समरसता और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना है। आज आवश्यकता है कि देश का युवा सरदार पटेल जी के विचारों को अपने जीवन में उतारे और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करे।

रोमित नारायण सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने सरदार पटेल जी को वह राष्ट्रीय सम्मान और पहचान दिलाने का कार्य किया है, जिसके वे वास्तविक हकदार थे। स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के माध्यम से आज पूरी दुनिया भारत की एकता और सरदार पटेल के ऐतिहासिक योगदान को देख रही है। उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प है कि एक भारत, श्रेष्ठ भारत, अखंड भारत के विचार को जन-जन तक पहुंचाते हुए विकसित भारत के निर्माण में युवा शक्ति अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए।

उन्होंने कार्यक्रम में शामिल सभी युवाओं, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि युवाओं की यह भागीदारी राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण और जिम्मेदारी को दर्शाती है।

कार्यक्रम में इनकी रही प्रमुख उपस्थिति

इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा रांची महानगर उपाध्यक्ष संकेत तिवारी, महामंत्री जितेंद्र वर्मा, युवा मोर्चा रांची महानगर उपाध्यक्ष रणजीत नाथ शाहदेव, महामंत्री सचिन साहू, तरुण दास, धर्मवीर सिंह, सनी सिंह राजपूत, नीरज कुमार, अमित दुबे, शुभम जायसवाल , संजीव चौधरी सहित युवा मोर्चा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सैकड़ों की संख्या में युवा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता को अक्षुण्ण बनाए रखने तथा सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों पर चलने के संकल्प के साथ हुआ।

रांची में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक, डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने गुणवत्ता और समय पर कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में आज दिनांक 31.10.2026 को समाहरणालय स्थित सभागार में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जल जीवन मिशन (JJM) एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) (SBM-G) के तहत जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों एवं अभियंताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में उप विकास आयुक्त, रांची श्री संजय भगत, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री बादल राज, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल रांची पूर्वी एवं पश्चिमी के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला समन्वयक, प्रखंड समन्वयक सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

बैठक के दौरान जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने जल जीवन मिशन की प्रमंडलवार प्रगति की समीक्षा की। पूर्वी एवं पश्चिमी दोनों प्रमंडलों में संचालित MVS (Multi Village Scheme) एवं SVS (Single Village Scheme) के कार्यों की स्थिति एवं लंबित कार्यों की जानकारी लेते हुए उन्हें निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

योजनाओं की गुणवत्ता एवं भौतिक सत्यापन पर विशेष जोर

जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त ने सभी सहायक अभियंताओं एवं कनीय अभियंताओं को निर्देश दिया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाए। उन्होंने नियमित स्थल निरीक्षण करते हुए कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति की निगरानी करने को कहा।

उन्होंने योजनाओं से संबंधित डॉक्यूमेंटेशन को अद्यतन रखने तथा कार्यों का भौतिक सत्यापन (Physical Verification) अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। JJM के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं की प्रगति के साथ-साथ SVS क्लस्टर प्रोग्रेस की भी समीक्षा की गई। संबंधित JEs एवं अभियंताओं को स्थल पर जाकर योजनाओं का भौतिक सत्यापन करने का निर्देश दिया गया।

SBM-G के तहत IHHL निर्माण की प्रगति की समीक्षा

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की समीक्षा के क्रम में चालू वित्तीय वर्ष के निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप व्यक्तिगत घरेलू शौचालय (IHHL) निर्माण की प्रखंडवार स्थिति की जानकारी ली गई। जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त ने पात्र लाभुकों का शीघ्र चयन करते हुए निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने लाभुकों के चयन की प्रक्रिया में ऑनलाइन माध्यम के प्रभावी उपयोग पर भी जोर दिया।

मॉडल विलेज के कार्यों में तेजी लाने का निर्देश

बैठक में मॉडल विलेज की प्रगति की भी समीक्षा की गई। जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को शेष गांवों में निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्यों को और बेहतर बनाने तथा लंबित कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि मॉडल विलेज के रूप में विकसित किए जा रहे गांवों में सभी आवश्यक कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य पूर्ण होने के बाद उसका स्थल पर सत्यापन सुनिश्चित करने तथा कमियों को चिह्नित कर तत्काल सुधार कराने का निर्देश भी दिया गया।

उपायुक्त ने बैठक में जल गुणवत्ता जांच की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों से जल स्रोतों की नियमित जांच, नमूनों की रिपोर्टिंग और गुणवत्ता मानकों के अनुपालन की स्थिति पर जानकारी ली।

समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जल गुणवत्ता जांच से संबंधित सभी रिपोर्ट समयबद्ध तरीके से तैयार कर प्रस्तुत की जाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही उन्होंने जोर देते हुए कहा कि आम नागरिकों को शुद्ध और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जल स्रोतों की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए, दूषित पाए जाने वाले स्रोतों पर तुरंत कार्रवाई की जाए तथा स्वच्छ पेयजल आपूर्ति के लिए आवश्यक सुधारात्मक उपाय शीघ्र लागू किए जाएं। उन्होंने कहा कि लोगों के स्वास्थ्य और जीवन की सुरक्षा सर्वोपरि है, इसलिए जल गुणवत्ता सुनिश्चित करने में कोई कोताही नहीं बरती जानी चाहिए।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जांच रिपोर्टों की नियमित समीक्षा की जाएगी तथा संबंधित विभागों की जवाबदेही तय की जाएगी ताकि जिले के हर नागरिक को शुद्ध पेयजल मिल सके।

जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ योजनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

बैठक में उप विकास आयुक्त राँची, श्री संजय भगत, पीएचडी विभाग के सभी कार्यपालक अभियंता, कनीय अभियंता, एवं इससे जुड़े सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।

*हजारीबाग में जल जीवन मिशन की समीक्षा, मंत्री ने लापरवाह संवेदकों पर कार्रवाई के दिए निर्देश*

हजारीबाग/रांची :- पेयजल एवं स्वच्छता विभाग मंत्री श्री योगेंद्र प्रसाद ने शुक्रवार को समाहरणालय सभागार, हजारीबाग में जल जीवन मिशन के तहत हजारीबाग, रामगढ़, चतरा एवं कोडरमा जिले में संचालित पेयजलापूर्ति योजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा की ।विभागीय योजनाओं की प्रगति, लंबित कार्यों, सिंगल विलेज स्कीम (SVS), रॉ वाटर राइजिंग एवं क्लीन वाटर राइजिंग, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट तथा पेयजलापूर्ति से संबंधित आधारभूत संरचनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में माननीय मंत्री ने कार्यों में हो रहे विलंब एवं योजनाओं के सुचारू रूप से संचालित नहीं होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि आमजन की मूलभूत आवश्यकता से जुड़ी पेयजलापूर्ति योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।वाटर ट्रीटमेंट प्लांट एवं पेयजलापूर्ति संरचनाओं को क्रियाशील बनाने पर जोर दिया गया । माननीय मंत्री ने पेयजलापूर्ति योजनाओं के कार्यों में तेजी लाने तथा जिला प्रशासन को नियमित रूप से योजनाओं की समीक्षा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आज की बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन एवं योजनाओं की अद्यतन प्रगति की समीक्षा तीन माह के उपरांत पुनः आयोजित बैठक में की जाएगी।

विभागीय सचिव श्री अबु इमरान ने निर्देश दिया कि पेयजलापूर्ति से जुड़ी सभी संरचनाओं का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए। जहां कार्य अधूरे हैं अथवा योजनाओं का संचालन बाधित है, वहां आवश्यक कार्रवाई करते हुए समस्याओं का समयबद्ध निराकरण किया जाए। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की नियमित जांच एवं योजनाओं की सतत निगरानी पर भी बल दिया।

बंद पड़ी योजनाओं एवं लापरवाही बरतने वाले संवेदकों पर होगी कार्रवाई

समीक्षा के दौरान जिन योजनाओं में कार्य बंद पाया गया अथवा निर्धारित समय-सीमा के अनुरूप प्रगति नहीं हुई, उन मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित संवेदकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। विभागीय सचिव ने कहा कि सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही एवं अनावश्यक विलंब के मामलों में जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिया कि निर्धारित अवधि में कार्य पूर्ण नहीं करने वाले तथा योजनाओं को बंद रखने वाले संवेदकों को नियमानुसार लीगल नोटिस जारी किया जाए तथा संविदा की शर्तों एवं लागू प्रावधानों के अनुरूप आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

अभियान निदेशक श्री शशि रंजन ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्राधिकार की लंबित योजनाओं की नियमित समीक्षा करने तथा उन्हें निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिन संवेदकों एवं अधिकारियों की शिथिलता के कारण योजनाएं लंबित हैं, उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही योजनाओं की अद्यतन स्थिति पर सतत निगरानी रखने, कार्यों में आ रही बाधाओं को दूर करने तथा संवेदकों की जवाबदेही तय करने का निर्देश दिया।

बैठक में अभियंता प्रमुख श्री निरंजन कुमार, मुख्य अभियंता श्री रेयाज आलम, उप विकास आयुक्त, कोडरमा, नगर आयुक्त, हजारीबाग, अपर समाहर्ता, हजारीबाग, जिला योजना पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, माननीय मंत्री के ओएसडी सहित हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़ एवं चतरा जिले के वरीय पदाधिकारी, विभागीय अधिकारी एवं संबंधित संवेदक उपस्थित थे।