रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़, 430 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
![]()
20 नामी कंपनियों ने लिया हिस्सा, करीब 1500 बेरोजगार युवाओं ने कराया पंजीकरण; मुख्य अतिथि ने वितरित किए नियुक्ति पत्र
एस. के. यादवमार्टिनगंज (आजमगढ़)।
उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी रोजगार मिशन योजना के तहत सोमवार को स्थानीय कृषक इंटर कॉलेज, सर्वोदय नगर मार्टिनगंज के परिसर में एक दिवसीय विधानसभा स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय आजमगढ़ के तत्वावधान में आयोजित इस मेले में नौकरी पाने के लिए सुबह से ही युवाओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मेले में करीब 1500 बेरोजगार अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 430 युवाओं का विभिन्न कंपनियों में रोजगार के लिए चयन किया गया।
रोजगार मेले में मैन्युफैक्चरिंग, हेल्थ, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल और मार्केटिंग सेक्टर की 20 प्रतिष्ठित कंपनियों ने प्रतिभाग किया। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों का साक्षात्कार एवं योग्यता के आधार पर चयन किया। चयनित अभ्यर्थियों को मुख्य अतिथि एमएलसी राम सूरत राजभर के प्रतिनिधि श्री राम सागर राजभर ने नियुक्ति पत्र वितरित किए।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व जिला मंत्री श्रीराम स्वारथ राजभर ने रोजगार मेले का निरीक्षण किया और युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की इस पहल की सराहना की। सर्वोदय महाविद्यालय की प्राचार्या श्रीमती प्रेमलता राय भी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में सहायक निदेशक श्री राममूर्ति, जिला सेवायोजन अधिकारी श्री राहुल गोंड, अपर सांख्यिकी अधिकारी श्री मखन्जू राम प्रजापति तथा कृषक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री ज्योति राम सहित क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एवं इंटर कॉलेज के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
रोजगार मेले में बड़ी संख्या में युवाओं की सहभागिता और 430 अभ्यर्थियों के चयन से क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं में उत्साह देखने को मिला।


20 नामी कंपनियों ने लिया हिस्सा, करीब 1500 बेरोजगार युवाओं ने कराया पंजीकरण; मुख्य अतिथि ने वितरित किए नियुक्ति पत्र








Nov 03 2026, 07:52
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1