आजमगढ़: सड़क दुर्घटना में घायल नितिन यादव की मृत्यु के बाद किसान नेता ने परिजनों से की मुलाक़ात,बधाया ढांढस
आजमगढ़ । चिरावल सड़क दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल 22 वर्षीय नितिन यादव की मृत्यु के बाद किसान नेता राजीव यादव ने लखनूपुर, रजथरिया गांव में उनके परिजनों से मुलाक़ात की। राजीव ने फिर से शिवम और नितिन के लिए न्याय मांग रहे युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग की। राजीव यादव ने कहा कि शिवम पाल की मृत्यु के बाद नितिन यादव की मौत का जिम्मेदार प्रशासन है। किसी नेता अधिकारी का बेटा होता तो यही प्रशासन एयरलिफ्ट कराने लगता। यहां तो उसके लिए न्याय मांगने वालों को ही पुलिस ने उठा-उठाकर जेल भेज दिया। अगर न्याय मांग रही आवाजों की सुनवाई होती तो आज दो घरों के चिराग न बुझते। नितिन इकलौता लड़का था, उसकी एक बहन है और पिता किसान हैं जो थोड़ी बहुत खेती है उसी में गुजर-बसर करते हैं। नितिन को डी फार्मा की पढ़ाई करा रहे थे कि पढ़लिखकर कुछ काम करके घर संभालेगा। पिता नन्हे यादव बताते हैं कि आजमगढ़ और प्रयागराज में ईलाज के दौरान बारह-पंद्रह लाख रुपए लग गए, बहुत कर्जा हो गया। ऐसे में नितिन यादव के परिजनों को पचास लाख रूपए तत्काल मुआवजा दिया जाए। अब तक कोई प्रशासनिक अधिकारी इनके घर नहीं गया। इसके विपरीत शिवम और नितिन के लिए न्याय मांगने वाले युवाओं के घर रात के अंधेरे में छापेमारी की गई, झूठा मुकदमा करके जेल में ठूस दिया गया और परिजनों का आरोप है कि बदले की कार्रवाई करते हुए पुलिस जरूरी कागज जो कोर्ट में देने हैं नहीं दे रही जिससे कि युवा जेल में सड़े और पीड़ित परिजन रिश्वत देने को मजबूर हों। राजीव ने कहा कि हर दिन गांवों की सड़कों पर दुर्घटनाएं हो रहीं हैं और गरीब पृष्ठभूमि की जनता ईलाज के आभाव में मरने को मजबूर है। वहीं ग्रामीण सड़कों का निर्माण तकनीकी रूप से बहुत खराब किया जाता है। ऐसे में किसी भी दुर्घटना के बाद ईलाज की जिम्मेदारी सरकार को लेनी होगी। सोशलिस्ट किसान सभा के प्रतिनिधिमंडल में राजीव यादव, डाक्टर राजेंद्र यादव, अधिवक्ता विनोद यादव, महेंद्र यादव, अवधेश यादव, नंदलाल यादव, दुर्गा यादव शामिल थे।
आजमगढ़: जिलाधिकारी ने तहबरपुुुुर में किया फीता काट कर रोजगार मेले का उद्घाटन
आजमगढ़ । तहबरपुुुुर में खण्ड विकास अधिकारी (आई ए एस) सिद्धार्थ सिंह की पहल पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा गठित स्वयं सहायता समूह के महिलाओं के स्वरोजगार हेतु पिंक प्रेरणा स्वरोजगार मेला का आयोजन किया गया।मेले का उद्घाटन जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने किया । जिलाधिकारी ने समूह की महिलाओं को स्वरोजगार हेतु प्रोत्साहित किया । ब्लॉक परिसर वाउंड्री के बाहर सामने जमीन पर कुछ लोगों ने काफी समय से अतिक्रमण किया था । अतिक्रमण को खंड विकास अधिकारी सिद्धार्थ सिंह (आई ए एस) ने राजस्व विभाग व पुलिस विभाग की मदद से खाली करा दिया। जिलाधिकारी द्वारा उसी खाली पड़ी भूमि पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का रजिस्ट्रेशन कर ठेले पर दूकान की लगाने की अनुमति दी गयी। स्वरोजगार मेले का उद्घाटन जिलाधिकारी ने फीता काट कर किया। पिंक प्रेरणा स्वरोजगार मेले में स्टील से सुसज्जित कुल 11 ठेले का स्टाल लगाया गया था। जिलाधिकारी ने महिलाओं को स्वरोजगार हेतु प्रोत्साहित किया। खण्ड विकास अधिकारी सिद्धार्थ सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि आज समूह की दीदियों को स्वरोजगार हेतु परिसर के सामने जगह देकर उनको जीविकोपार्जन में सहयोग देना मेरे जीवन की सुखद अनुभूति है । जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने प्रत्येक इंस्टाल पर जाकर दीदियों द्वारा निर्मित खाद्य सामग्री का स्वाद चखा व उनसे संवाद किया । इस अवसर मुख्य विकास अधिकारी , अपर पुलिस अधीक्षक ईश्वर लाल गुर्जर , उप जिलाधिकारी निजामाबाद अयान जैन, डीसी एन आर एल एम आराधना त्रिपाठी, ब्लाक प्रमुख अजीत यादव , सहायक विकास अधिकारी दुर्गा प्रसाद राय, सुभाष चंद्र यादव, आसिफ खान, अतुल सत्संगी, भारत शुभम साहू, ब्लॉक मिशन प्रबंधक शिवलाल यादव , ,अभिलाषा यादव , बड़े बाबू विनोद यादव ,राजेश यादव ग्राम पंचायत सचिव, सफाई कर्मचारी समूह की महिलाएं व समूह सखियां मौजूद रहीं ।
आजमगढ़: निशुल्क राष्ट्रीय आय आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा कोचिंग का हुआ समापन , जाने कब होगी परीक्षा
आजमगढ़ । कम्पोजिट विद्यालय गोविन्दपुर में चल रही राष्ट्रीय आय आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा की निशुल्क कोचिंग का समापन हुआ। परीक्षा 1 नवम्बर को होगी। शिक्षा क्षेत्र तहबरपुुुुर के कमपोजिट विद्यालय गोबिन्दपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक राजभवन 18 मई से प्रत्येक छुट्टी के दिनो मे अपने करियाबर गांव स्थित आवास पर व विद्यालय में छुट्टी के बाद विद्यालय पर राष्ट्रीय आय योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा की निःशुल्क तैयारी करवा रहे थे। परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र छात्राओं को पढ़ाई के लिए कक्षा 9 से 12 वीं तक 1000 रुपया प्रति पर छात्रवृत्ति मिलती है। 1 नवम्बर को परीक्षा है। रविवार को कमपोजिट विद्यालय गोबिन्दपुर पर सायं 3 बजे तक क्लास चलाकर छात्र छात्राओं को परीक्षा में उत्तीर्ण होने तौर तरीके बताए। और सत प्रतिशत परीक्षा परिणाम के कामना के साथ कोचिंग का समापन हुआ। इस दौरान पीएम श्री विद्यालय के प्रधानाध्यापक ग़रीब राम, इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय मखदुमपुर विद्यालय के सहायक अध्यापक निरंजन प्रजापति, प्राथमिक विद्यालय देवकली के प्रभारी प्रधानाध्यापक श्याम अवध आदि मौजूद रहे। शिक्षकों ने छात्र छात्राओं का उत्साह वर्धन करते हुए सफलता के लिए मंगल कामना की।
आजमगढ़: पूर्वांचल एक्सप्रेस वे सड़क हादसे में पत्रकार की मौत,शोक की लहर
आजमगढ़। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर गुरुवार तड़के हुए सड़क हादसे में आजमगढ़ के पत्रकार रघुवंश मणि त्रिपाठी (52) की मौत हो गई। वह पवई थाना क्षेत्र के पवई गांव के निवासी थे। हादसा आजमगढ़ से लखनऊ जाने वाले मार्ग पर 89वें किलोमीटर के पास सुबह करीब चार बजे हुआ। बताया जा रहा है कि किसी बड़े वाहन ने उनकी कार में पीछे से टक्कर मार दी और चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, रघुवंश मणि त्रिपाठी की पुत्री ने बच्चे को जन्म दिया था। उनकी पुत्री लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती थी। इसकी जानकारी मिलने के बाद वह उससे मिलने के लिए गुरुवार तड़के करीब दो बजे घर से अकेले कार लेकर लखनऊ के लिए निकले थे। करीब 100 किलोमीटर तक कार चलाने के बाद उन्हें झपकी आने लगी। ऐसे में उन्होंने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बाईं ओर किनारे कार रोक दी और आराम करने लगे। इसी दौरान पीछे से आए किसी बड़े वाहन ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में रघुवंश मणि त्रिपाठी की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर एक्सप्रेसवे की एंबुलेंस और पुलिस मौके पर पहुंची। उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को अयोध्या स्थित पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया। वे ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर जनपद आजमगढ़ के संरक्षक थे। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई।
आजमगढ़: पुलिस ने रात में चलाया सघन चेकिंग अभियान,मचा हड़कंप
आजमगढ़। पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश एवं अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन, वाराणसी के निर्देशों के अनुपालन में जनपद आजमगढ़ में व्यापक रात्रिकालीन सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा स्वयं चेकिंग कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। साथ ही समस्त पुलिस अधिकारियों एवं क्षेत्राधिकारियों द्वारा पुलिस बल के साथ बैरियर लगाकर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन जांच की गई ।तथा लाउड हेलर के माध्यम से सुरक्षा संबंधी निर्देश प्रसारित किए गए। गो-तस्करी, अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी सहित अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस बल को सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
आजमगढ़: भाकपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन, बनाया मानव श्रृंखला, जाने क्या है मामला
आजमगढ़। बुद्धवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय आह्वान पर जिलाधिकारी कार्यालय आजमगढ़ पर भाकपा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन, ज्ञापन के साथ ही मानव श्रृंखला बनाकर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और इस आई आर रद्द करने को लेकर कार्यक्रम किया। भाकपा आजमगढ़ के कार्यकर्ता कुंवर सिंह उद्यान में इकट्ठा हुए और वहां से बड़ी संख्या में नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन किए।राष्ट्रपति के नाम 5 सूत्रीय ज्ञापन जिला प्रशासन के माध्यम से प्रशासनिक अधिकारी संतोष श्रीवास्तव को सौंपा गया।ज्ञापन में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें, एस आई आर को रद्द किया जाय,उप्र के पीलीभीत और आजमगढ़ जिले की मतदाता सूची में हुई गड़बड़ी के आधार पर पूरे प्रदेश की मतदाता सूची की गहन जांच हो,देश में कानून,सुरक्षा और न्याय का राज कायम हो। ज्ञापन देने के बाद कलेक्ट्रेट मुख्य द्वार से उत्तर से दक्षिण तक भाकपा कार्यकर्ता हाथ से हाथ पकड़े मानव श्रृंखला बनाए।काफी देर तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें, लोकतंत्र में तानाशाही नहीं चलेगी,लोकतंत्र की हत्या बंद करो जैसे नारे काफी देर तक लगे। इस अवसर भाकपा जिला सचिव जितेंद्र हरि पाण्डेय ने बताया कि जब इंडियन एक्सप्रेस समाचार पत्र में रिपोर्ट में दो सहायक चुनाव आयुक्तों की 14 बार असहमति का पत्र जारी हुआ तब से मुख्य चुनाव आयुक्त के क्रिया कलापों पर लगातार प्रश्न चिन्ह खड़े किए जा रहे हैं।पर चुनाव आयोग की तरफ से जन संतुष्टि के लिए कोई माकूल जबाव नहीं मिला।इसलिए भाकपा। ही नहीं देश के सभी प्रमुख विपक्षी दल इसका विरोध कर रहे हैं। पार्टी के उप्र राज्य परिषद के सदस्य हामिद अली ने कहा कि जिस तरह से मतदाता आवेदन फॉर्म 6 में ज्ञानेश कुमार की मनमानी से हेर फेर हुआ उससे चुनाव आयोग की निष्ठा पर जनता का भरोसा कम हो गया।मुख्य चुनाव आयुक्त को बचाने के लिए मोदी सरकार ने ऐसा कानून बना दिया जिसे लेकर सरकार की साख और नीयत की चर्चा पूरे देश में आम है।हामिद अली ने यह भी कहा कि उच्च न्यायालय ने उप्र में पंचायत चुनाव कराने का आदेश पारित किया।योगी सरकार अतिशीघ पंचायत चुनाव कराए।भाकपा इन सभी मुद्दों पर गंभीर होकर जन आंदोलन करती रहेगी। कार्यक्रम में उप्र किसान सभा अध्यक्ष इम्तेयाज बेग, रामाज्ञा यादव,मंगलदेव, मो शेख ओबेदुल्ला, बालेदीन यादव,खरपत्तू राजभर,लालचंद यादव,हीरालाल चौहान,मखडू राजभर,अशोक राय,अजय कुमार तिवारी, दुइज यादव,राम भुवाल,गुलाब मौर्य,सुरेश गुप्ता,मो सऊद,राम हरख,दयाराम,मुकुंदी, प्रमिला, रूना आदि लोग मौजूद रहे।
आजमगढ़: वाराणसी के रामनगर में हाथी से घायल महावत की मौत, 18 अक्टूबर को हुई थी घटना , पिता की मौत के बाद सम्हाली थी विरासत
आ जमगढ़। वाराणसी के राम नगर मेंले में पागल हाथी से गम्भीर रूप से घायल महावत की दर्दनाक मौत हो गयी।महावत की मौत से गांव में मातम छाया हुआ है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। आजमगढ़ जनपद के तहबरपुुुुर थाना क्षेत्र में पड़ने वाले विशुनपुर गांव निवासी घपलू (छपलू) पुत्र जन्ना नट वरदह थाने के असवनिया गांव के सिवली सिंह की हाथी की देखभाल करता था। नवरात्रि में वह हाथी लेकर वाराणसी गया था। वह हाथी लेकर रामनगर में रह रहा था। हाथी पागल हो गयी थी वह समझ नहीं पाया। 18 अक्टूबर को दिन में लगभग 10 बजे वह हाथी को नहलाने ले जा रहा था कि हाथी उसे मारने लगी। हाथी को मारते गांव के और पिलवानो ने देख लिया। वह शोर मचाने के साथ साथ किसी तरह उसे हाथी से छुड़ाया। हाथी जंगल में भाग गयी। हाथी के मार से वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में महावत को बीएचयू में भर्ती कराया गया। आर्थिक तंगी के चलते उसे 20 अक्टूबर को बीएचयू से लाकर आजमगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। संक्रमण के चलतें 21 अक्टूबर को बाया पैर कुल्हा से काटना पड़ा। फिर भी बचाया नहीं जा सका संक्रमण फैल गया और 22 अक्टूबर को मौत हो गयी। तहबरपुुुुर थाने के विशुनपुर गांव के नट हाथी चराते है। और नवरात्रि शुरू होते ही वे हाथी लेकर वाराणसी चले जाते हैं। और राम नगर में महीने भर से ऊपर रहते हैं। वाराणसी में घूम घूम कर मेला कराते हैं। लोगों को हाथी पर बैठाते हैं। उससे जो आय होता था उससे परिवार का खर्च चलता है।"हिल्ले रोजी बहाने मौत" कौन जानता था की जिस हाथी को नहलाया धुलाता था चारा खिलाता था। जिससे उसकी रोजी रोटी चलती थी वही मौत का कारण बन जायेंगी।गांव के मुकतार और नौसाद भी हाथी लेकर गये थे। महावत चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। 4 साल का इसराइल एक पुत्र हैं। छोटे भाई की शादी तय थी। पिता की मौत पहले हो चुकी है। महावत की मौत से गांव में मातम छाया हुआ है।
आजमगढ़: तहबरपुुुुर में न्याय की मांग कर रहे युवाओं दर्ज फर्जी मुकदमे वापस लेने की मांग, सौंपा ज्ञापन
आजमगढ़ । तहबरपुुुुर थाने के चिरावल गांव शिवम पाल की सड़‌क दुर्घटना में मृत्यु के बाद इंसाफ मांगने वालों पर मुकदमा दर्ज करने के खिलाफ किसान नेता राजीव यादव ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। सोशलिस्ट किसान सभा और पूर्वांचल किसान यूनियन के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करते हुए मांग की कि पुलिस ने जो फर्जी मुकदमा ग्रामीणों पर किया है उसको रद्द किया जाए क्योंकि उसमें ज्यादातर युवा हैं जो प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी कर रहें हैं। शिवम के परिवार की स्थिति को देखते हुए पचास लाख रूपए मुआवजा और नितिन जो गम्भीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं के बेहतर इलाज की व्यवस्था की जाए। किसान नेता राजीव यादव ने कहा कि साजिशन युवाओं पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उनके भविष्य को बर्बाद करने की कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ग्रामीणों पर मुकददमा दर्ज कर पुलिस ने अपने उपर उठ रहे सवालों को दबाने और भय का महौल बनाने की कोशिश की कि उस पर कोई सवाल न उठाए। क्योंकि शिवम पाल और नितिन यादव की दुर्घटना के बाद एक व्यक्ति को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा था जिसके समेत अन्य की गिरफ्तारी न होने का सवाल शिवम की मृत्यु के बाद परिजन करने लगे। गांवों का दौरा करने के बाद राजीव ने बताया कि चिरावल, मेढ़ी, सरदहां, रैसिंहपुर, ददरा, टीकापुर, सोफीपुर, अहियाई, फत्तनपुर के ग्रामीणों पर एफआईआर दर्ज कर देर रात बारह बजे, डेढ़ बजे, दो बजे गाँव में छापेमारी-गिरफ्तारी ने गाँव वालो में भय का महौल बना दिया है। अज्ञात में चालीस-पचास पुरुष-महिलाओं का नाम दर्ज होने से महिलाएं भी भयभीत हैं। पुलिस द्वारा छापेमारी और गिरफ्तारी से किसान अपने खेती का कामकाज भी नहीं कर पा रहे हैं, छापेमारी गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए शांति व्यवस्था को स्थापित की जाए। राजीव ने बताया कि मृतक शिवम इकलौता लड़का था, उनके पिता जियालाल पाल फालीस से गंभीर रूप से पीड़ित हैं और उनकी माँ बीमार रहती हैं और बहन की मई में शादी तय है। 22 वर्षीय शिवम डी फार्मा की पढ़ाई करते हुए काम करके अपने परिवार को चलाते थे। वहीं उनके साथ दुर्घटना में घायल नितिन यादव आजमगढ़ के एक अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती हैं। प्रदर्शन में किसान नेता राजीव यादव, पूर्वांचल किसान यूनियन महासचिव वीरेंद्र यादव, डाक्टर राजेंद्र यादव, अधिवक्ता विनोद यादव, साहबदीन, अवधेश यादव, शिव प्रसाद यादव, अशोक सिंह, नंदलाल यादव, राम मिलन, दुर्गा यादव, गुलाब आदि शामिल थे।
आजमगढ़: राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा - 2026 की तैयारी हेतु कम्पोजिट विद्यालय गोविन्दपुर में लिया गया टेस्ट
आजमगढ़ ।रविवार को शिक्षा क्षेत्र तहबरपुुुुर के कम्पोजिट विद्यालय गोविन्दपुर में खंड शिक्षा अधिकारी व्यास देव के नेतृत्व में राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा - 2026 की तैयारी हेतु माक टेस्ट का आयोजन का आयोजन किया गया। टेस्ट में विभिन्न विद्यालयों के 78 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। 1 नवंबर को राष्ट्रीय आय योग्यता आधारित छात्रवृत्ति प्रवेश परीक्षा होगी। सरकार द्वारा परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र छात्राओं को पढ़ाई हेतु कक्षा 9 से लेकर 12 वी तक 1000 रुपए छात्र वृत्ति प्रदान की जाती है। शिक्षा क्षेत्र तहबरपुुुुर के कंपोजिट विद्यालय गोबिन्दपुर में प्रभारी प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत राजभवन राम अपने सहयोगियों के साथ राष्ट्रीय आय योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा की निःशुल्क तैयारी कराते हैं।समय समय पर टेस्ट भी कराते रहते हैं। 1 नवंबर को राष्ट्रीय आय योग्यता आधारित छात्रवृत्ति प्रवेश परीक्षा हैं। परीक्षा से पूर्व परीक्षा की तैयारी हेतु कंपोजिट विद्यालय गोबिन्दपुर में माक टेस्ट का आयोजन किया गया। माक टेस्ट में कम्पोजिट विद्यालय गोविन्दपुर के अलावा कम्पोजिट विद्यालय पोहीपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय चंदाभारी, उच्च प्राथमिक विद्यालय चकबारी, उच्च प्राथमिक विद्यालय,, रैसिंहपुर,, पी एम श्री कम्पोजिट विद्यालय धनियाकुंडी, कम्पोजिट विद्यालय सिकंदरपुर, कम्पोजिट विद्यालय बेलवा विशुनपुर,, कम्पोजिट विद्यालय धर्मदासपुर नेवादा,, कम्पोजिट विद्यालय सेमरी,, उच्च प्राथमिक विद्यालय करिया जोरावर,, श्री नरसिंह इंटर कॉलेज बैरमपुर,, जनता इंटर कॉलेज,,आतापुर,, श्री विष्णु उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोढ़री,,श्यामदेई इंटर कॉलेज,,इनारेपुर के कुल 78 बच्चे सम्मिलित हुए। टेस्ट के बाद मुलयांकन कर उनके कमियों को बताया गया। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने में श्री राजभवन जी के साथ अशोक राय,श्री कृष्ण मोहन उपाध्याय , श्यामवध , सुरेश कुमार के अलावा मिथिलेश कुमार अजय कुमार , प्रिन्स कुमार संतोष कुमार प्रवक्ता,, सीतामढ़ी,, बिहार आदि लोग मौजूद रहे।
आजमगढ़ : वाहन दुर्घटना में घायल छात्र की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
आजमगढ़। जिले के तहबरपुुुुर थाने के चिरावल गांव के पास वाइक - बैगनार की टक्कर में घायल युवक की मौत हो गयी। मौत से गुस्साये ग्रामीणों ने शव को टीकापुर तिराहे पर रखकर जाम कर दिया। काफी मस्क़त के बाद पुलिस ने किसी तरह जाम को खुलवाया। तहबरपुुुुर थाने के चिरावल गांव निवासी 22 वर्षीय शिवम् पाल पुत्र जिया लाल पाल 8 अक्टूबर को रात्रि कप्तानगंज थाने के हरैया गांव से निमंत्रण से आ रहे थे।चिरावल गांव के पास रात्रि लगभग 9 - 10 बजे के बीच पूरब दिशा से जा रही कार की चपेट में आ गये। और गम्भीरपुर रुप से घायल हो गये। नितिन यादव व शिव नाथ उर्फ शिवम् गुप्ता वाइक पर सवार थे। वे दोनों भी गम्भीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही आस - पास के लोग जुट गये। डायल 112 भी सूचना पर पहुंच गई। लोगों ने घायलों को तत्काल उपचारारर्थ जिला अस्पताल ले जाया गया। गम्भीर हालत को देखते हुए नितिन यादव को जिला मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जो जीवन मौत के बीच जूझ रहा है। शिवम् पाल को डाक्टरों ने रिफर कर दिया। जिसकी 10 अकटूबर केजीएमयू में उपचार के दौरान मौत हो गयी। बैगनार पर तीन लोग सवार थे। मौका पाकर दो फरार हो गए। और एक झाड़ में छिपकर बैठा था। ग्रामीणों ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। शिवम् पाल के मौत की खबर जंगल में आग की तरह फैल गयी। पहले से लोग टीकापुर तिराहे पर मौजूद थे। बड़ी संख्या में पुलिस ने उन्हें रोक रखा था। थाना अध्यक्ष आदित्य सिंह समझाने बुझाने में लगे थे। लगभग 10-30 एम्बुलेंस से शव तहबरपुुुुर पहुंचा। लोगों ने शव को तिराहे पर रखकर जाम कर दिया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। आरोप था कि पुलिस ने मुल्जिम को छोड़ दिया। मौके पर कप्तानगंज पुलिस , तहसीलदार निजामाबाद, पुलिस क्षेत्राधिकारी बूढनपर पहुंच गये। काफी मशक्कत के लगभग दो घंटे बाद किसी तरह से जाम ख़त्म हुआ। नितिन यादव डीफार्मा कर रहा है। खाली समय में मामा के मेडिकल हाल पर सहयोग करता था। उसके मामा रविन्द्र यादव तहबरपुुुुर में मेडिकल हाल चलाते हैं। वह कप्तानगंज थाने के रथरिया गांव का निवासी है। मृतक के पिता पैरालिसिस है। वे चल फिर नहीं सकते।