जयपाल सिंह मुंडा की जयंती आज, सौ झारखंड आंदोलनकारी होंगे सम्मानित, रांची व खूंटी में कई कार्यक्रमों का आयोजन
रांची 03 जनवरी 2024 :झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा द्वारा मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जयंती (तीन जनवरी 2024) को झारखंड आंदोलनकारी दिवस के रूप में मनाया जायेगा| तीन जनवरी को सौ झारखंड आंदोलनकारियों को रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम (कचहरी रोड) में सम्मानित किया जायेगा| यह कार्यक्रम दिन के 12 बजे शुरू होगा|
![]()
इससे पूर्व अलबर्ट एक्का चौक से स्टेडियम तक सांस्कृतिक टोली के साथ जुलूस निकाला जायेगा| वहां जयपाल सिंह मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जायेगा और उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला जायेगा | पद्मश्री मुकुंद नायक और लोक गायिका सीमा देवी की अगुवाई में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेंगे | यह जानकारी मोर्चा के संस्थापक सह प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने दी | उन्होंने कहा कि इस अवसर पर सरकार से तीन जनवरी को राजकीय झारखंड आंदोलनकारी दिवस घोषित करने की मांग की जायेगी | यह कार्यक्रम नॉर्थ ईस्ट के असम में भी भव्यता के साथ होगा |



11 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.4k