झारखंडियों को लगा ‘महंगाई का करंट’: बिजली टैरिफ में भारी बढ़ोतरी, देखें नया रेट कार्ड
रांची 25 मार्च 2026 : 1 अप्रैल 2026 से आपका बिजली बिल बदल जायेगा. JBVNL ने नया टैरिफ जारी किया है |घरेलू, कमर्शियल और इंडस्ट्रियल तीनों सेक्टर में दरें बढ़ी हैं | झारखंड के लाखों बिजली उपभोक्ताओं को महंगाई का एक और झटका लगा है |1 अप्रैल 2026 से लागू होने वाले नये बिजली टैरिफ के तहत घरेलू, व्यावसायिक और औद्योगिक सभी श्रेणियों की दरों में बढ़ोतरी कर दी गयी है, जिससे आम लोगों से लेकर व्यापार और उद्योग जगत तक पर इसका सीधा असर पड़ेगा|
![]()
प्रति यूनिट दर बढ़ने से उपभोक्ताओं का मासिक बिजली बिल बढ़ना तय है.
घरेलू उपभोक्ताओं पर बढ़ा बोझ
घरेलू कैटिगिरी में ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के लिए बिजली की दरों में बढ़ोतरी की गयी है. ग्रामीण इलाकों में प्रति यूनिट दर पहले जहां 6.70 रुपये लगता था वह अब बढ़कर 7.20 रुपये हो गयी है, जबकि शहरी उपभोक्ताओं के लिए यह 6.85 रुपये से बढ़कर 7.40 रुपये प्रति यूनिट हो गयी है. भले ही फिक्स्ड चार्ज में बड़ा बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन यूनिट दर में वृद्धि का सीधा असर कुल बिल पर पड़ेगा, जिससे आम लोगों के घरेलू बजट पर दबाव बढ़ेगा.



11 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.2k