31 मार्च के बाद खत्म हो रहे झारखंड से चलने वाली कई स्पेशल ट्रेनों के फेरे, विस्तार का इंतजार

रांची 27 मार्च 2026 : मार्च का महीना अब खत्म होने वाला और इसके साथ 31 मार्च के बाद 1 अप्रैल 2026 से झारखंड से होकर चलने वाली कई स्पेशल ट्रेनों के फेरे भी खत्म होने वाले हैं | धनबाद और गोमो होकर चलने वाली ट्रेनों के विस्तार का इंतजार है |रेलवे ने कुछ ट्रेनों को नियमित करने का प्रस्ताव भेजा है, जिससे यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है | यात्रियों को खासकर धनबाद और गोमो स्टेशन होकर चलने वाली ट्रेनों के अवधि विस्तार का इंतजार है |

बताया जा रहा है कि मार्च के अंत से अप्रैल के पहले सप्ताह तक में ट्रेनों का परिचालन बंद हो जाएगा |धनबाद मंडल की ओर से कई ट्रेनों के अवधि विस्तार के लिए प्रस्ताव दिया गया है | साथ ही, कई ट्रेनों को नियमित करने के लिए भी प्रस्ताव भेजा गया है |अगर इस पर पहल होती है, तो जल्द ही धनबाद-दिल्ली-धनबाद स्पेशल, धनबाद-यशवंतपुर-धनबाद समेत कई दूसरी ट्रेनों को नियमित किया जा सकता है |

कब किस ट्रेन का लगेगा आखिरी फेरा

30 मार्च को 03639 धनबाद- शकूर बस्ती स्पेशल अंतिम फेरा लगाएगी | स्लीपर में जहां वेटिंग है वहीं एसी क्लास में आरएसी चल रही है | 31 मार्च को प्रस्थान करने वाली 03640 शकूर बस्ती-धनबाद स्पेशल स्लीपर में जहां आरएसी है वहीं एसी क्लास में सीट खाली है |

25 अप्रैल तक शनिवार को 06563 यशवंतपुर- धनबाद स्पेशल और 23 फरवरी से 27 अप्रैल तक सोमवार को 06564 धनबाद- यशवंतपुर स्पेशल दोनों ओर से इस ट्रेन में लंबी वेटिंग चल रही है |

रांची में भाजपा नेता के घर फायरिंग: क्रिकेट विवाद में खूनी खेल, पहले हुई चाकूबाजी फिर पथराव और गोलीबारी

रांची 26 मार्च 2026 : रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में गुरुवार को अपराधियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है || 24 मार्च के क्रिकेट विवाद ने गुरुवार को खूनी मोड़ ले लिया |भाजपा नेता अनिल पांडेय के घर पर 10 राउंड फायरिंग की सूचना है| पंडरा ओपी क्षेत्र के बैंक कॉलोनी स्थित विकास नगर में आज दोपहर करीब 1 बजकर 14 मिनट पर भाजपा नेता अनिल पाण्डेय के आवास के बाहर गोलीबारी हुई | इसके बाद पथराव किया गया | घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गयी |

चाकूबाजी के बाद हुई फायरिंग

वारदात के संबंध में मिली जानकारी अनुसार दिव्यांशु मिश्रा नामक एक शख्स दोपहर में ओटीसी ग्राउंड पर खड़ा था | इस दौरान कुछ लोग वहां पर आए और खड़े रहने की वजह पूछकर उन पर चाकू से हमला कर दिया |जिसके बाद फायरिंग हुई | वहीं, भाजपा नेता अनिल पांडेय का दावा है कि हमलावरों ने करीब 10 राउंड गोलियां चलाईं | हालांकि, कुछ स्थानीय लोगों का कहना था कि हमले के बाद उन्होंने खुद भी अपने लाइसेंसी राइफल से जवाबी फायरिंग की थी |

झारखंडियों को लगा ‘महंगाई का करंट’: बिजली टैरिफ में भारी बढ़ोतरी, देखें नया रेट कार्ड

रांची 25 मार्च 2026 : 1 अप्रैल 2026 से आपका बिजली बिल बदल जायेगा. JBVNL ने नया टैरिफ जारी किया है |घरेलू, कमर्शियल और इंडस्ट्रियल तीनों सेक्टर में दरें बढ़ी हैं | झारखंड के लाखों बिजली उपभोक्ताओं को महंगाई का एक और झटका लगा है |1 अप्रैल 2026 से लागू होने वाले नये बिजली टैरिफ के तहत घरेलू, व्यावसायिक और औद्योगिक सभी श्रेणियों की दरों में बढ़ोतरी कर दी गयी है, जिससे आम लोगों से लेकर व्यापार और उद्योग जगत तक पर इसका सीधा असर पड़ेगा|

प्रति यूनिट दर बढ़ने से उपभोक्ताओं का मासिक बिजली बिल बढ़ना तय है. 

घरेलू उपभोक्ताओं पर बढ़ा बोझ

घरेलू कैटिगिरी में ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के लिए बिजली की दरों में बढ़ोतरी की गयी है. ग्रामीण इलाकों में प्रति यूनिट दर पहले जहां 6.70 रुपये लगता था वह अब बढ़कर 7.20 रुपये हो गयी है, जबकि शहरी उपभोक्ताओं के लिए यह 6.85 रुपये से बढ़कर 7.40 रुपये प्रति यूनिट हो गयी है. भले ही फिक्स्ड चार्ज में बड़ा बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन यूनिट दर में वृद्धि का सीधा असर कुल बिल पर पड़ेगा, जिससे आम लोगों के घरेलू बजट पर दबाव बढ़ेगा.

जयपाल सिंह मुंडा की जयंती आज, सौ झारखंड आंदोलनकारी होंगे सम्मानित, रांची व खूंटी में कई कार्यक्रमों का आयोजन

रांची 03 जनवरी 2024 :झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा द्वारा मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जयंती (तीन जनवरी 2024) को झारखंड आंदोलनकारी दिवस के रूप में मनाया जायेगा| तीन जनवरी को सौ झारखंड आंदोलनकारियों को रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम (कचहरी रोड) में सम्मानित किया जायेगा| यह कार्यक्रम दिन के 12 बजे शुरू होगा|

इससे पूर्व अलबर्ट एक्का चौक से स्टेडियम तक सांस्कृतिक टोली के साथ जुलूस निकाला जायेगा| वहां जयपाल सिंह मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जायेगा और उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला जायेगा | पद्मश्री मुकुंद नायक और लोक गायिका सीमा देवी की अगुवाई में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेंगे | यह जानकारी मोर्चा के संस्थापक सह प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने दी | उन्होंने कहा कि इस अवसर पर सरकार से तीन जनवरी को राजकीय झारखंड आंदोलनकारी दिवस घोषित करने की मांग की जायेगी | यह कार्यक्रम नॉर्थ ईस्ट के असम में भी भव्यता के साथ होगा |

कोल इंडिया में काम करनेवालों से ज्यादा रिटायर कर्मचारी, पेंशन में खर्च हो जाते हैं 4500 करोड़ रुपये से अधिक

रांची 02 जनवरी  2024 : कोल इंडिया में रिटायर कर्मियों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है| कोल माइंस प्रोविडेंट फंड (सीएमपीएफ) की रिपोर्ट के अनुसार, पेंशन कर्मियों की संख्या काम करनेवालों से डेढ़ लाख अधिक हो गयी है| कोल इंडिया में काम करनेवाले स्थायी कर्मियों की संख्या एक अक्तूबर 2023 को 233048 है. वहीं, रिटायर कर्मियों की संख्या 31 मार्च 2023 को 368546 थी |

इनको पेंशन देने के मद में हर साल करीब 4500 करोड़ रुपये से अधिक खर्च हो रहा है| पेंशन मद में खर्च हो रही ज्यादा राशि को लेकर सीएमपीएफ के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी ने कई बार चिंता जतायी है| ट्रस्टी पेंशन मद में जमा राशि को बढ़ाने को लेकर कोल इंडिया और कोयला मंत्रालय पर दबाव भी बना रहा है| हाल में कोल इंडिया ने 10 रुपये प्रति टन की दर से पेंशन फंड में राशि देना शुरू किया है. इसके बाद फंड में करीब 4367 करोड़ रुपये बीते वित्तीय वर्ष में मिला है |

पेंशन मद में खर्च होता है 4500 करोड़ रुपये से अधिक, आते हैं करीब 4300 करोड़

पेंशन मद में ज्यादा खर्च पर कई बार सीएमपीएफ के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी ने जतायी है चिंता

14 फीसदी जाता है पेंशन मद में

कोल इंडिया में कार्यरत कोयला कर्मियों के वेतन से 14 फीसदी पेंशन मद में जाता है. इसमें सात फीसदी कर्मी तथा सात फीसदी कोयला कंपनियों का हिस्सा होता है. यह राशि पेंशन फंड के संचालन के लिए काफी नहीं है. इस कारण कोयला बिक्री से सेस के रूप में भी राशि दी जाती है. केंद्र सरकार ने भी सीएमपीएफ के पेंशन मद में सहयोग कम कर दिया है. वित्त वर्ष 2020-21 में पेंशन निधि में 4503.46

गांडेय से जेएमएम विधायक सरफराज अहमद ने दिया इस्तीफा, विधानसभा सचिवालय से अधिसूचना जारी

रांची 01 जनवरी  2024 : गांडेय से जेएमएम विधायक डॉ सरफराज अहमद ने पद से इस्तीफा दे दिया है | इस संबंध में झारखंड विधानसभा सचिवालय की ओर से एक सूचना भी जारी की गई है| बता दें कि लंबे समय से राजनीतिक गलियारों में विधायक सरफराज अहमद के इस्तीफा देने की चर्चा चल रही थी |

बताया जा रहा है कि पार्टी से नाराज होकर उन्होंने यह फैसला लिया. 31 दिसंबर 2023 को विधानसभा अध्यक्ष ने विधायक का इस्तीफा स्वीकार कर लिया. इस संबंध में झारखंड विधानसभा सचिवालय की ओर से एक सूचना भी जारी की गई है. बता दें कि लंबे समय से राजनीतिक गलियारों में विधायक सरफराज अहमद के इस्तीफा देने की चर्चा चल रही थी. अब सचिवालय की ओर से जारी की गई इस अधिसूचना ने इन चर्चाओं पर मुहर लगा दी है.

न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए झारखंड के ये वाटर फॉल्स हैं बेहतरीन

रांची 30 दिसंबर 2023 : राजधानी रांची और आसपास मौजूद वाटर फॉल्स की खूबसूरती के बीच कुछ पल गुजार कर नये साल को यादगार बना सकते हैं | कई लोग परिवार व रिश्तेदारों के साथ पिकनिक पर जाने की तैयारी में जुट गये हैं | आज इन्हीं वाटर फॉल्स के बारे में पेश है. रांची की रिपोर्ट |

हुंडरू में 320 फीट से गिरता है पानी : मशहूर जलप्रपात हुंडरू फॉल पर हर साल सैकड़ों सैलानी आते हैं. इस फॉल में 320 फीट ऊंचाई से गिरता पानी मन मोह लेता है. प्राकृतिक सौंदर्य फॉल के चारों ओर मानों चार चांद लगा देते हैं. फॉल के ऊपर जीप लाइन है. यहां से पर्यटक फॉल को नजदीक से देख सकते हैं.

300 फीट ऊंचा है सीता फॉल : रांची से सीता फॉल की दूरी 44 किमी है. यह जोन्हा फॉल से चार किमी दूरी पर है. फॉल की ऊंचाई 300 फीट है. पर्यटक 350 सीढ़ियां उतरकर मनमोहक फॉल के दृश्य का आनंद उठा सकते हैं. जंगलों और पहाड़ों से घिरा होने के कारण यह जल प्रपात बेहद खूबसूरत लगता है.

बिशप विंसेंट आइंद बने रांची आर्चडायसिस के नये आर्चबिशप

रांची 31 दिसंबर 2023 बिशप विंसेंट आइंद के कार्य संभालने तक आर्चबिशप फेलिक्स टोप्पो आपिस्तोलिक प्रशासक के रूप में रांची महाधर्मप्रांत को अपनी सेवा देते रहेंगे | विंसेंट आइंद सेंट जोसेफ कॉलेज, दार्जिलिंग से अर्थशास्त्र में स्नातक और उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय से अंग्रेजी में स्नातकोत्तर हैं | पोप फ्रांसिस ने बागडोगरा, पश्चिम बंगाल के बिशप विंसेंट आइंद को रांची महाधर्मप्रांत का नया आर्चबिशप नियुक्त किया है |

इसकी घोषणा 30 दिसंबर को एक साथ, दिन के 12 बजे वेटिकन रोम से और भारतीय समयानुसार शाम 4.30 बजे रांची से की गयी. रांची में आर्चबिशप फेलिक्स टोप्पो ने आर्चबिशप हाऊस में रांची के पल्ली पुरोहितों व मेजर सुपीरियर्स के साथ बैठक में ननसिएचर दिल्ली से प्राप्त पत्र पढ़ कर सुनाया और उनके सम्मुख बिशप विंसेंट आइंद के नाम की घोषणा की.|

बिशप विंसेंट आइंद बने रांची आर्चडायसिस के नये आर्चबिशप

बिशप विंसेंट आइंद के कार्य संभालने तक आर्चबिशप फेलिक्स टोप्पो आपिस्तोलिक प्रशासक के रूप में रांची महाधर्मप्रांत को अपनी सेवा देते रहेंगे | विंसेंट आइंद सेंट जोसेफ कॉलेज, दार्जिलिंग से अर्थशास्त्र में स्नातक और उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय से अंग्रेजी में स्नातकोत्तर हैं | पोप फ्रांसिस ने बागडोगरा, पश्चिम बंगाल के बिशप विंसेंट आइंद को रांची महाधर्मप्रांत का नया आर्चबिशप नियुक्त किया है |

इसकी घोषणा 30 दिसंबर को एक साथ, दिन के 12 बजे वेटिकन रोम से और भारतीय समयानुसार शाम 4.30 बजे रांची से की गयी. रांची में आर्चबिशप फेलिक्स टोप्पो ने आर्चबिशप हाऊस में रांची के पल्ली पुरोहितों व मेजर सुपीरियर्स के साथ बैठक में ननसिएचर दिल्ली से प्राप्त पत्र पढ़ कर सुनाया और उनके सम्मुख बिशप विंसेंट आइंद के नाम की घोषणा की.

योगेंद्र तिवारी ने बालू और जमीन बेचकर की 14.77 करोड़ की अवैध कमाई

रांची 29 दिसंबर 2023 : रिपोर्ट के अनुसार, योगेंद्र तिवारी ने 23 पार्टनरशिप फर्म बना रखे हैं. इसमें से 13 में योगेंद्र तिवारी और उसके पारिवारिक सदस्य पार्टनर हैं | इन व्यापारिक संस्थाओं में उसके सहयोगी और कर्मचारी पार्टनर हैं. | योगेंद्र तिवारी ने बालू और जमीन के व्यापार से हुई अवैध कमाई शराब के व्यापार में लगायी|

उसने बालू की अवैध बिक्री से 9.15 करोड़ रुपये और राय बंगला की जमीन बेच कर नकद 5.62 करोड़ रुपये जुटाये. राय बंगला की जमीन की बिक्री में वास्तविक मूल्य को छिपाया गया था. सेल डीड में दिखायी गयी कीमत का भुगतान चेक के जरिये किया गया. शेष 50 प्रतिशत रकम का भुगतान नकद किया गया. 12 खरीदारों ने नकद के रूप में योगेंद्र तिवारी ग्रुप के लोगों को 5.62 करोड़ रुपये का नकद भुगतान किया. बालू और जमीन से हुई इस अवैध आमदनी को शराब के व्यापार से जुड़ी 11 कंपनियों के खाते में जमा किया गया. साथ ही इसका इस्तेमाल लाइसेंस फीस चुकाने में किया गया. इडी द्वारा दायर आरोप पत्र में इन तथ्यों का उल्लेख किया गया है |