'पीएम मोदी के नेतृत्व में लोकतंत्र की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध', गोरखपुर पदयात्रा को लेकर बोले सीएम योगी

लखनऊ। भाजपा की ओर से आयोजित 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा बुधवार को गोरखपुर में आयोजित की जाएगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे। सीएम योगी की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से इसकी जानकारी दी गई है।
सीएम योगी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा, "चुनावों में हार के नए रिकॉर्ड बना रही कांग्रेस और इंडी गठबंधन की हताशा अब अराजकता की राजनीति में बदल गई है। इनके नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का पूरा अभाव है। जनादेश का अनादर इसी सोच का परिणाम है।"

सीएम योगी ने आगे लिखा, "इस अराजकता के विरुद्ध जनजागरण और लोकतंत्र की गरिमा की रक्षा का संकल्प लेकर आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ गोरखपुर में आयोजित 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा में सहभागिता करूंगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में हम भारत के महान लोकतंत्र की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बुधवार से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर का दो दिवसीय संगठनात्मक दौरा करेंगे। इस दौरान नितिन नवीन पार्टी के 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' मार्च का नेतृत्व करेंगे और आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ कई बैठकें करेंगे।

नितिन नवीन के साथ-साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी इस विशाल जन-आक्रोश पदयात्रा में शामिल होंगे। भाजपा अध्यक्ष बुधवार सुबह गोरखपुर पहुंचेंगे और दोपहर में पदयात्रा का नेतृत्व करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यालय के एक्स पर साझा किए गए कार्यक्रम के अनुसार, यह पदयात्रा दोपहर 12:10 बजे महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज से शुरू होगी और सरदार पटेल की प्रतिमा के पास स्थित माता काली मंदिर पर समाप्त होगी।

पदयात्रा के बाद नितिन नवीन दोपहर 3:30 बजे तारामंडल स्थित एनेक्सी भवन में प्रबुद्ध वर्ग के लोगों के साथ एक बैठक करेंगे। इसी स्थान पर शाम 5 बजे उनकी जनप्रतिनिधियों के साथ भी बैठक का कार्यक्रम है। अपनी यात्रा के दूसरे दिन गुरुवार की सुबह, भाजपा अध्यक्ष बाबा गोरखनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद वे पार्टी के पूर्व पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में पिछले तीन कार्यकालों के दौरान काम करने वाले पूर्व प्रदेश और क्षेत्रीय पदाधिकारी, पूर्व जिला प्रभारी और पूर्व जिला अध्यक्ष शामिल होंगे।
उज्ज्वला योजना से महिलाओं को धुएं से मिली मुक्ति, मऊ में मुफ्त गैस सिलेंडर वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए ए.के. शर्मा

मऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने मंगलवार को मऊ के कम्युनिटी हॉल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा वर्चुअल माध्यम से आयोजित निःशुल्क गैस सिलेंडर वितरण कार्यक्रम में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने उज्ज्वला योजना को महिलाओं के स्वास्थ्य, सम्मान और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच का परिणाम बताया।

मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि एक समय था, जब देश की माताओं और बहनों को लकड़ी एवं अन्य पारंपरिक ईंधनों से खाना बनाना पड़ता था। चूल्हे से निकलने वाला धुआं उनके स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बनने के साथ पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचाता था। महिलाओं की इस समस्या को समझते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उज्ज्वला योजना की शुरुआत की।

इस योजना ने करोड़ों महिलाओं को रसोई के धुएं से राहत देकर उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है।
उन्होंने बताया कि योजना की शुरुआती रूपरेखा और निर्माण प्रक्रिया में उन्हें भी योगदान देने का अवसर मिला था।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार गरीबों, वंचितों और महिलाओं के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है।

मंत्री ने कहा कि निःशुल्क खाद्यान्न वितरण, शौचालय निर्माण, प्रधानमंत्री आवास और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं से करोड़ों परिवारों को लाभ मिला है।

सरकार बिना भेदभाव के जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
दीपावली से पहले पात्र परिवारों को निःशुल्क गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की पहल के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार जताया।

उन्होंने कहा कि इससे माताओं-बहनों की त्योहार की खुशियां बढ़ेंगी और उनके जीवन में सुविधा एवं सम्मान को बढ़ावा मिलेगा।
उज्ज्वला योजना से महिलाओं को धुएं से मिली मुक्ति, मऊ में मुफ्त गैस सिलेंडर वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए ए.के. शर्मा

मऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने मंगलवार को मऊ के कम्युनिटी हॉल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा वर्चुअल माध्यम से आयोजित निःशुल्क गैस सिलेंडर वितरण कार्यक्रम में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने उज्ज्वला योजना को महिलाओं के स्वास्थ्य, सम्मान और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच का परिणाम बताया।

मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि एक समय था, जब देश की माताओं और बहनों को लकड़ी एवं अन्य पारंपरिक ईंधनों से खाना बनाना पड़ता था। चूल्हे से निकलने वाला धुआं उनके स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बनने के साथ पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचाता था। महिलाओं की इस समस्या को समझते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उज्ज्वला योजना की शुरुआत की।

इस योजना ने करोड़ों महिलाओं को रसोई के धुएं से राहत देकर उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है।
उन्होंने बताया कि योजना की शुरुआती रूपरेखा और निर्माण प्रक्रिया में उन्हें भी योगदान देने का अवसर मिला था।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार गरीबों, वंचितों और महिलाओं के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है।

मंत्री ने कहा कि निःशुल्क खाद्यान्न वितरण, शौचालय निर्माण, प्रधानमंत्री आवास और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं से करोड़ों परिवारों को लाभ मिला है।

सरकार बिना भेदभाव के जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
दीपावली से पहले पात्र परिवारों को निःशुल्क गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की पहल के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार जताया।

उन्होंने कहा कि इससे माताओं-बहनों की त्योहार की खुशियां बढ़ेंगी और उनके जीवन में सुविधा एवं सम्मान को बढ़ावा मिलेगा।
अवैध खनन की जांच करने पहुंची टीम पर हमला, चार पुलिसकर्मी निलंबित

सुलतानपुर के अमलिया कला गांव में नायब तहसीलदार का पैर फ्रैक्चर, दो लेखपाल भी घायल; दो आरोपी हिरासत में, एक डंपर सीज



सुलतानपुर। यूपी में जिला सुलतानपुर के कोतवाली नगर स्थित अमलिया कला गांव में अवैध खनन की सूचना पर सोमवार रात छापेमारी करने गई राजस्व टीम पर खनन माफियाओं ने हमला कर दिया। इसमें नायब तहसीलदार का पैर जहां फ्रैक्चर हुआ है ताे वहीं दो लेखपालों को चोटे आई हैं। इस मामले में दाराेगा समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित कर दिये गए हैं।

अमलिया कला गांव में अवैध खनन का कार्य की सूचना पर बीती रात क्षेत्रीय लेखपाल सुमित कुमार वर्मा, लेखपाल बृजेश कुमार सिंह और नायब तहसीलदार धर्मेन्द्र कुमार यादव की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। मौके पर एक डम्पर मिला, जिसे टीम ने पकड़ लिया। जैसे ही प्रशासनिक टीम ने डम्पर को पकड़ा, तभी गोलू सिंह, संदीप सिंह और 10-15 अज्ञात लोग मौके पर आ गए। आरोप है कि इन लोगों ने नायब तहसीलदार धर्मेन्द्र कुमार यादव को जान से मारने की नीयत से लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे उनके पैर व शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं। इसके अलावा, शिकायतकर्ता के साथ भी लात-घूंसों से मारपीट की गई, भद्दी-भद्दी गालियां दी गईं और जान से मारने की धमकी दी गई। घायल नायब तहसीलदार और लेखपालों का राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज कराया गया है।

सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह ने मंगलवार को बताया कि इस घटना के संबंध में थाना कोतवाली नगर में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस की तीन टीमें आरोपिताें को गिरफ्तार करने में जुटी हैं। दो लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

डीएम इंद्रजीत सिंह ने बताया कि खनन को लेकर की गई कार्रवाई के दौरान जेसीबी और डंपर वहां से भागने लगे। जब प्रशासनिक टीम ने आगे की कार्रवाई की, तो अवैध खनन कर रहे लोगों ने टीम पर हमला कर दिया। इस हमले में नायब तहसीलदार और लेखपाल घायल हो गए हैं, जिन्हें चोटें आई हैं। घटना के तुरंत बाद रात में ही सख्त कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एक डंपर को सीज किया गया है और दो एफआईआर दर्ज की गई हैं।

एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि प्रकरण के सम्बन्ध में स्थानीय पुलिस की भूमिका की जांच सीओ सिटी को दी गयी थी,। इसके सम्बन्ध में जांच रिपोर्ट में सामने आया कि स्थलीय निरीक्षण से प्रतीत होता है कि उस स्थान पर विगत कई दिनों से मिट्टी खनन का कार्य संचालित हो रहा था, जिसकी जानकारी चौकी प्रभारी एवं चौकी पर नियुक्त पुलिस कर्मियों को होनी चाहिए थी। ऐसे में उनकी संलिप्तता से इंकार नहीं किया जा सकता।

ऐसे में अपने पदीय दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही, कर्तव्य के प्रति उदासीनता एवं अनुशासनहीनता पाए जाने पर चौकी प्रभारी गोड़वा रामनगर इमलिया विनोद कुमार पटेल, हेड कांस्टेबल दीपक कुमार, हेड कांस्टेबल जितेन्द्र कनौजिया और कांस्टेबल आनंद कुमार यादव को निलंबित किया गया है।
थाना कोतवाली गोण्डा। देहात पुलिस द्वारा चोरी के मामलों में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

*कार्यवाही-*
थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 914/2026, 949/2026 एवं 886/2026 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त गंगेश पुत्र बोधर उर्फ राधेश्याम गोस्वामी, निवासी ग्राम ठकुरापुर मौजा डीहा, थाना कोतवाली देहात, जनपद गोण्डा को मुखबिर खास की सूचना पर नरायनपुर मर्दन जाने वाली रोड पर पीपल के पेड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। गई। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
थाना कोतवाली देहात क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों पर चोरी की घटनाएं घटित हुई थीं, जिनके संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 914/2026, मु0अ0सं0 949/2026 एवं मु0अ0सं0 886/2026 धारा 305(e), 331(4) बीएनएस के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत9 किए गए थे। विवेचना के दौरान अभियुक्त गंगेश गोस्वामी द्वारा अपने सह-अभियुक्तों के साथ मिलकर चोरी की घटनाओं में सहयोग किए जाने की जानकारी प्राप्त हुई।
जिलाधिकारी ने की गौवंश आश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं एवं संरक्षण कार्यों की समीक्षा

*छुट्टा गौवंश को पकड़कर गौशालाओं में संरक्षित करने हेतु 04 टीमें गठित कर अभियान चलाने के निर्देश*

*01 सप्ताह बाद सड़कों पर छुट्टा गौवंश विचरण करते पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की तय की जाएगी जिम्मेदारी*

*जनपद के 26 गौ आश्रय स्थलों में 8257 गौवंश संरक्षित, मुख्यमंत्री सहभागिता योजना के तहत 2528 लाभार्थियों को 5397 गौवंश किए गए सुपुर्द*

फर्रुखाबाद। जनपद में संचालित गौवंश आश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं, गौवंश संरक्षण एवं उनके समुचित भरण-पोषण की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉक्टर अंकुर लाठर की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद में निराश्रित एवं छुट्टा गौवंश के संरक्षण के लिए प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए तथा सभी गौशालाओं में गौवंश के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं शासन की मंशा के अनुरूप उपलब्ध कराई जाएं।
बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि नगर क्षेत्र एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में विचरण कर रहे छुट्टा पशुओं को पकड़ने के लिए चार टीमों का गठन कर विशेष अभियान चलाया जाए। गठित टीमें नियमित रूप से अभियान चलाकर छुट्टा पशुओं को पकड़ें तथा उन्हें निकटवर्ती गौवंश आश्रय स्थलों में सुरक्षित पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पकड़े गए पशुओं की ईयर टैगिंग के माध्यम से ट्रेसिंग कराई जाए, जिससे उनके पूर्व पशुपालकों की पहचान की जा सके। यदि कोई पशु पूर्व में किसी पशुपालक का है और उसे निराश्रित छोड़ दिया गया है, तो संबंधित पशुपालक के विरुद्ध पुलिस के माध्यम से सुसंगत धाराओं में नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि इस अभियान के उपरांत एक सप्ताह बाद यदि सड़कों एवं सार्वजनिक स्थानों पर छुट्टा गौवंश के विचरण की शिकायत प्राप्त होती है, तो संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जिम्मेदारी निर्धारित करते हुए उनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि आमजन को छुट्टा पशुओं से होने वाली दुर्घटनाओं एवं अन्य समस्याओं से राहत दिलाना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

जिलाधिकारी ने सरकारी भूमि पर अवैध रूप से चारा उगाए जाने के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि पर उगाए गए चारे की कटाई कराई जाए तथा जिन व्यक्तियों द्वारा सरकारी भूमि पर चारा उगाया गया है, उनका चिन्हांकन कर संबंधित अधिकारियों के माध्यम से विस्तृत आख्या उपलब्ध कराई जाए। सरकारी भूमि का उपयोग नियमानुसार सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने समस्त खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने विकासखंड क्षेत्र में स्थापित गौवंश आश्रय स्थलों का नियमित निरीक्षण करें तथा वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं, गौवंश के स्वास्थ्य, चारे एवं पेयजल की उपलब्धता का जायजा लें। साथ ही गौशालाओं में उपलब्ध दुधारू गायों को कुपोषित परिवारों को उपलब्ध कराने की कार्यवाही सुनिश्चित करें, जिससे जरूरतमंद परिवारों को पोषण संबंधी लाभ प्राप्त हो सके और गौवंश का भी बेहतर उपयोग सुनिश्चित किया जा सके।

*शीत ऋतु से पूर्व गौशालाओं में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश*

आगामी शीत ऋतु के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने जनपद की समस्त गौशालाओं में गौवंश को ठंड से सुरक्षित रखने के लिए विशेष प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी गौशालाओं में टीनशेड, अलाव, आवश्यक दवाइयां, स्वच्छ पेयजल तथा अन्य जरूरी संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। गौशालाओं में ठंड से बचाव के लिए पर्याप्त व्यवस्था की जाए, जिससे किसी भी गौवंश को प्रतिकूल मौसम के कारण परेशानी न हो।

उन्होंने गौशालाओं में सीसीटीवी कैमरे स्थापित कराने तथा उनकी नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। साथ ही गौवंश के स्वास्थ्य परीक्षण, समय से उपचार, पर्याप्त हरे एवं सूखे चारे की उपलब्धता तथा साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण कराते हुए गौशालाओं का नियमित अनुश्रवण किया जाए।

बैठक में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 धीरज कुमार ने गौवंश संरक्षण की प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में वर्तमान में कुल 26 गौवंश आश्रय स्थल संचालित हैं, जिनमें कुल 8257 गौवंश संरक्षित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री सहभागिता योजना के अंतर्गत जनपद में कुल 2528 लाभार्थियों को 5397 गौवंश सुपुर्द किए जा चुके हैं। योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को गौवंश उपलब्ध कराकर उनके संरक्षण एवं भरण-पोषण को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने कहा कि निराश्रित गौवंश का संरक्षण शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। गौशालाओं में संरक्षित प्रत्येक गौवंश के लिए पर्याप्त चारा, पानी, चिकित्सा एवं सुरक्षित आवास की व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गौवंश संरक्षण से संबंधित सभी कार्यों को गंभीरता से लेते हुए नियमित रूप से प्रगति की समीक्षा करें तथा शासन की मंशा के अनुरूप प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, जिला विकास अधिकारी श्याम कुमार तिवारी, उपनिदेशक कृषि अरविंद मोहन, जिला उद्यान अधिकारी राघवेंद्र सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका विनोद कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 धीरज कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
पाक्सो एक्ट के मामलें में वांछित एक नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, अपहृता सकुशल बरामद
पुलिस अधीक्षक मऊ  सर्वेश कुमार मिश्रा के निर्देशन अपराध/अपरधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक  अनूप कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी घोसी  सत्येन्द्र भूषण तिवारी के कुशल नेतृत्व में थाना दोहरीघाट पुलिस टीम द्वारा दिनांक 03.11.2026 को सिविल कोर्ट गेट नं0 2 जनपद गोरखपुर से मु0अ0सं0 222/2026 धारा 87/137(2), 64(1) बीएनएस  व 3/4 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित एक नफर अमियुक्त आशीष पासवान पुत्र मनोहर पासवान निवासी ग्राम परसिया देवारा थाना बरहज जनपद देवरिया उम्र 22 वर्ष को गिरफ्तार किया गया तथा अपहृता को सकुशल महिला आरक्षी द्वारा बरामद किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया ।

पंजीकृत अभियोग का विवरण
1. मु0अ0सं0 303/2026 धारा 137(2), 87, बीएनएस  व 18 पाक्सो एक्ट ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
1. सूरज राजभर पुत्र सरवन राजभर निवासी ग्राम नाशोपुर थाना सरायलखंसी जनपद मऊ उम्र 19 वर्ष ।
गिरफ्तारी का दिनांक 
दिनांक- 03.11.2026
स्थान - सिविल कोर्ट गेट नं0 2 जनपद गोरखपुर
जनपदीय स्काउट एवं गाइड रैली में 15 विद्यालयों की 17 टीम के 245 स्काउट-गाइड ने किया प्रतिभाग
फर्रुखाबाद । भारत स्काउट एवं गाइड के तत्वावधान में जनपदीय स्काउट एवं गाइड रैली का आयोजन पीएम श्री महीयसी महादेवी वर्मा राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज, फतेहगढ़ में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला विकास अधिकारी एस.के. तिवारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक श्री संजीव कुमार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ लॉर्ड बेडन-पावेल एवं लेडी बेडन-पावेल के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात स्काउट-गाइड प्रार्थना हुई तथा मुख्य अतिथि द्वारा ध्वज शिष्टाचार किया गया। रैली के प्रतिभागियों ने सामूहिक सलामी दी। स्काउट-गाइड झंडा गीत के पश्चात मां सरस्वती की वंदना के साथ कार्यक्रम आगे बढ़ा। मदन मोहन कनोडिया बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा मनमोहक स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।एन ए केपी जीजीआईसी रामानन्द बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए

मुख्य अतिथियों का शब्दों के माध्यम से रैली की संयोजक एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या दीपिका राजपूत ने स्वागत किया। सह-संयोजक एवं एन.के.पी. इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या इंदू मिश्रा तथा संस्था के जिला मुख्य दिनेश कुमार वर्मा एवं जिला सचिव एवं राजकीय इंटर कॉलेज भटासा के प्रधानाचार्य महेश राजपूत ने भी अतिथियों का स्वागत किया।

इस जनपदीय रैली में जनपद के 15 विद्यालयों की 17 टीम के कुल 245 स्काउट एवं गाइड ने प्रतिभाग किया। प्रथम सत्र में उद्घाटन समारोह के पश्चात द्वितीय सत्र में स्काउट-गाइड से संबंधित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें संपूर्ण दल की वर्दी प्रतियोगिता, मार्च पास्ट, कलर पार्टी, प्राथमिक चिकित्सा एवं गांठ बंधन प्रतियोगिताएं प्रमुख रहीं। इसके अतिरिक्त प्रतिभागियों द्वारा सामूहिक रूप से कैंप फायर की आकर्षक प्रस्तुति दी गई। विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने आयोजन को और भी रोचक एवं उत्साहपूर्ण बना दिया। प्रधानाचार्य रामदास अनिल सिंह संतोष त्रिपाठी सुमन त्रिपाठी राघवेन्द्र मिश्रा कैलाश चंद्र राजपूत शिवोम द्विवेदी डॉ.बृजभूषण सिंह आदि उपस्थित रहे

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन, सेवा, सहयोग, नेतृत्व क्षमता, आत्मनिर्भरता एवं राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित करने का संदेश दिया गया।निर्णायक मण्डल भारती मिश्रा,हिमलेश शाक्य, सीमा, योगेश कुमार, पुष्पेंद्र कुमार शर्मा, तरुण शुक्ला एवं गजेंद्र सिंह चौहान।रहे कार्यक्रम का संचालन भारती मिश्रा ने किया ।प्रमोद चंद्र गंगवार,हरिराम त्रिवेदी वैभव सोमवंशी निर्मला सिंह आदि उपस्थित रहे ।
मुरार नगर में जनता बेहाल, ब्लॉक की व्यवस्था सवालों के घेरे में
Sb न्यूज ब्यूरो रितेश मिश्रा
संडीला, हरदोई। ग्राम सभा सोम के मुरार नगर में जलनिकासी की बदहाली ने विकास के दावों की हकीकत उजागर कर दी है। दो माह से अधिक समय से सुरेंद्र सिंह के घर से नरेश राठौर तक और राकेश सोनी के मकान से शमशाद तक रास्तों पर गंदा पानी भरा है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव, ब्लॉक कार्यालय और सीएम जनसुनवाई पोर्टल तक शिकायत पहुंचाने के बावजूद कोई अधिकारी समस्या का समाधान कराने नहीं पहुंचा।
ग्रामीणों का सवाल है कि जब छोटी-सी जलनिकासी समस्या का समाधान दो महीने में नहीं हो पा रहा, तो विकास कार्यों की निगरानी किसके भरोसे है? आखिर ब्लॉक के जिम्मेदार कर्मचारी अपनी जवाबदेही कब निभाएंगे?

गुफरान, राकेश सोनी, रविशंकर मिश्रा, रामनरेश यादव, राकेश पाण्डेय, हिमांशु मिश्रा, आलोक पाण्डेय, जुम्मादीन, हरिशंकर गुप्ता और हरिप्रसाद शुक्ला सहित ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।
लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान में हरदोई भाजपा का शक्ति प्रदर्शन,
120 बसों एवं 480छोटे वाहनों से लखनऊ पहुंचे हजारों कार्यकर्ता

Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के अंतर्गत निकाली गई विशाल परिवर्तन यात्रा में हरदोई जनपद से हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन के नेतृत्व में हरदोई से 120 बड़ी बसों एवं 480छोटे वाहनों के माध्यम से जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का विशाल काफिला लखनऊ पहुंचा।
लोक भवन से परिवर्तन चौक तक निकाली गई इस विशाल परिवर्तन यात्रा में हरदोई के कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश, उत्साह और अनुशासन के साथ सहभागिता की। यात्रा में जनपद के सभी माननीय जनप्रतिनिधिगण, सभी ब्लॉक प्रमुख, पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में देवतुल्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
भाजपा के झंडों और तिरंगों से सुसज्जित कार्यकर्ताओं का उत्साह और संगठन के प्रति समर्पण पूरे यात्रा मार्ग पर देखने को मिला। हरदोई से हजारों कार्यकर्ताओं की व्यापक सहभागिता ने संगठन की एकजुटता और मजबूती का प्रभावशाली संदेश दिया।
जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने जिस उत्साह और समर्पण के साथ इस अभियान में सहभागिता की है, वह संगठन की सामूहिक शक्ति और कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता का परिचायक है। भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता लोकतांत्रिक मूल्यों, राष्ट्रहित और जनसेवा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।