अंगद का पैर सत्ता के दंभ पर नहीं, सत्य और धर्म की शक्ति पर टिका था : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद
बोले शंकराचार्य—योगी आदित्यनाथ के शासन की तुलना रामराज्य से करना उचित नहीं

लखनऊ/वाराणसी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार की स्थिति की तुलना ‘अंगद के पैर’ से किए जाने पर ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि अंगद का पैर किसी सत्ता या अहंकार के बल पर नहीं, बल्कि सत्य, धर्म और न्याय की शक्ति के आधार पर स्थिर था।

शंकराचार्य ने कहा कि राजनीतिज्ञों को यह समझना चाहिए कि धर्मग्रंथों के प्रसंगों और प्रतीकों का अपनी राजनीतिक सुविधा के अनुसार इस्तेमाल करना धर्म का सम्मान नहीं, बल्कि उसका सरलीकरण है। अंगद जी ने रावण की सभा में स्पष्ट किया था कि उनका पैर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के धर्म, सत्य और न्याय की नीति के प्रभाव से अडिग है। ऐसे में अंगद के पैर के प्रसंग को सत्ता के अहंकार और राजनीतिक मजबूती से जोड़ना उचित नहीं है।

उन्होंने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस शासन में बटुकों की चोटियां खींचे जाने, संतों पर निर्ममतापूर्वक प्रहार किए जाने और लाखों गौमाताओं के कटने जैसे आरोप हों, उस शासन की तुलना रामराज्य से कदापि नहीं की जा सकती।

शंकराचार्य ने कहा कि रामराज्य की मूल भावना धर्म, न्याय, करुणा, मर्यादा और लोककल्याण पर आधारित थी। इसलिए किसी भी सरकार का मूल्यांकन सत्ता की मजबूती के आधार पर नहीं, बल्कि उसके शासन में धर्म, न्याय और जनकल्याण की स्थिति के आधार पर किया जाना चाहिए।

बुधवार को शंकराचार्य के स्थानीय मीडिया प्रभारी संजय पाण्डेय ने यह जानकारी दी।
धीरेंद्र शास्त्री पर अखिलेश का हमला, कहा- 'उप्र-मप्र सीमा पर लगना चाहिए ईशनिंदा करने वालों के प्रवेश वर्जित का बोर्ड'

लखनऊ। प्रसिद्ध कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री की भगवान श्रीकृष्ण को लेकर की गई टिप्पणी पर विवाद गहराता जा रहा है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए धीरेंद्र शास्त्री पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यदुवंशियों और रघुवंशियों, दोनों की भावनाएं आहत की गई हैं। अब ऐसे लोगों को न ब्रज में प्रवेश मिलेगा और न अवध में। अखिलेश ने यहां तक कहा कि उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की सीमा पर नाकाबंदी का बोर्ड लगा देना चाहिए, जिस पर लिखा हो कि ‘ईशनिंदा’ करने वालों का उत्तर प्रदेश की धर्मभूमि पर प्रवेश वर्जित है।

सपा मुखिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा है, “इन्होंने यदुवंशियों और रघुवंशियों दोनों की भावनाएं आहत की हैं। अब इन्हें न ब्रज में प्रवेश मिलेगा, न अवध में। अब न तो कोई सच्चा रघुवंशी इनका स्वागत करेगा, न सच्चा यदुवंशी। उप्र-मप्र के बार्डर पर इनकी नाकाबंदी का बोर्ड लग जाना चाहिए, जिस पर लिखा हो, ‘ईशनिंदा’ करनेवालों का उप्र की धर्म-भूमि पर प्रवेश वर्जित है।”
अखिलेश यादव ने पोस्ट में लिखा, “जिसने धर्म-मजहब नहीं छोड़ा, वो अगली बार सम्प्रदायों पर छींटाकशी करने से बाज नहीं आएगा। समझाने की जरूरत नहीं, अगला नंबर किस का है। नेपाल बार्डर भी बंद करना पड़ेगा नहीं तो उधर से इधर आना अधिक पास पड़ेगा।”

सपा अध्यक्ष ने इस पूरे घटनाक्रम को राजनीतिक और धार्मिक टकराव से जोड़ते हुए आगे लिखा, “लगता है उत्तर प्रदेश में किसी बाहरी के इशारे पर किसी की राजनीतिक-धार्मिक सत्ता को चुनौती देने का काम हो रहा है। आपस की टकराहट में सियासी लोग भगवान को क्यों ला रहे हैं।”ज्ञात हो कि मध्य प्रदेश के में आयोजित श्रीराम कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने भगवान राम और श्रीकृष्ण की तुलना करते हुए टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि ‘उनके राम सीधे हैं, जबकि कृष्ण टेढ़े’ हैं। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के नाम, स्वरूप और चाल-ढाल को भी इसी संदर्भ में टेढ़ा बताते हुए भगवान राम को हर लिहाज से सीधा बताया था।

धीरेंद्र शास्त्री के इस कथन के सामने आने के बाद विवाद खड़ा हो गया और धार्मिक व राजनीतिक हलकों में तीखी प्रतिक्रियाएं शुरू हो गईं। विवाद बढ़ने के बाद बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने अपने बयान पर खेद जताते हुए हाथ जोड़कर माफी मांगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि भगवान राम और श्रीकृष्ण एक ही हैं तथा दोनों के बीच किसी तरह का अंतर नहीं है। उनकी टिप्पणी का उद्देश्य दोनों आराध्यों के बीच भेद पैदा करना या किसी तरह का विभाजन करना नहीं था।
गंगा उत्सव के अवसर पर प्रभागीय वन अधिकारी के निर्देश में फतहा घाट से प्रभात फेरी निकाली

मिर्जापुर। गंगा उत्सव के अवसर पर प्रभागीय वन अधिकारी के निर्देश में फतहा घाट से प्रभात फेरी निकाली गई इसके पश्चात फतहा घाट पर स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को गंगा नदी की स्वच्छता एवं संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ स्थानीय नागरिकों, गंगा प्रहरियों, नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों तथा राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय, परसिया  के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की सभी ने मिलकर घाट परिसर की साफ-सफाई की और गंगा को स्वच्छ एवं निर्मल बनाए रखने का संदेश दिया इस अवसर पर उप प्रभागीय वनाधिकारी शेख मुअज्जम व क्षेत्रीय वन अधिकारी मिर्जापुर रेंज सत्य प्रकाश वर्मा, उप वन रेंजर विपिन कुमार सिंह, वन दारोगा कपूर चंद, वन दारोगा  मनोज कुमार एवं वन रक्षक संजीव सिंह सहित वन विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
भारतीय गौ सेवा संघ में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, ओमवीर भड़ाना बने उत्तर प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल कुमार ने सौंपी नई जिम्मेदारियां



कई युवाओं और महिलाओं को मिला महत्वपूर्ण दायित्व

**मेरठ।** भारतीय गौ सेवा संघ को प्रदेश में और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से संगठन में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल कुमार के निर्देश पर संगठन का विस्तार करते हुए कई पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं। हस्तिनापुर क्षेत्र के ओमवीर भड़ाना (गुर्जर) को भारतीय गौ सेवा संघ का उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। वहीं, मवाना तहसील अध्यक्ष की जिम्मेदारी ग्राम पाली निवासी रवि गुर्जर को सौंपी गई है।

संगठन में युवाओं को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से ग्राम निंदावली निवासी मनोज गुर्जर को मेरठ जिला मंत्री तथा हस्तिनापुर निवासी पिंटू कुमार को मेरठ जिला संगठन मंत्री नियुक्त किया गया है। इसके अलावा हनी खटीक को मेरठ जिला महामंत्री का दायित्व सौंपा गया है।

संगठनात्मक विस्तार में महिलाओं की भागीदारी भी सुनिश्चित की गई है। महिला शक्ति को मजबूत प्रतिनिधित्व देने के उद्देश्य से आरती गुप्ता को महिला मोर्चा मेरठ का जिला अध्यक्ष तथा रितु यादव को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इस अवसर पर परविंदर चौधरी उर्फ जैन साहब ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नई नियुक्तियों से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। सभी पदाधिकारी आपसी सहयोग और समर्पण के साथ गौसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाएं तथा अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़कर गौसेवा के अभियान को मजबूत करें।

राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल कुमार ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से गौसेवा के कार्यों को प्राथमिकता देने, संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और पूरी निष्ठा से जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया। वहीं, नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति पूरी ईमानदारी से कार्य करने और गौसेवा के अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

नई नियुक्तियों से भारतीय गौ सेवा संघ के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' मार्च का करेंगे नेतृत्व
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बुधवार से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर का दो दिवसीय संगठनात्मक दौरा करेंगे। इस दौरान नितिन नवीन पार्टी के 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' मार्च का नेतृत्व करेंगे और आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ कई बैठकें करेंगे।

नितिन नवीन के साथ-साथ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी इस विशाल जन-आक्रोश पदयात्रा में शामिल होंगे।भाजपा अध्यक्ष बुधवार सुबह गोरखपुर पहुंचेंगे और दोपहर में पदयात्रा का नेतृत्व करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यालय के एक्स पर साझा किए गए कार्यक्रम के अनुसार, यह पदयात्रा दोपहर 12:10 बजे महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज से शुरू होगी और सरदार पटेल की प्रतिमा के पास स्थित माता काली मंदिर पर समाप्त होगी।

पदयात्रा के बाद नितिन नवीन दोपहर 3:30 बजे तारामंडल स्थित एनेक्सी भवन में प्रबुद्ध वर्ग के लोगों के साथ एक बैठक करेंगे। इसी स्थान पर शाम 5 बजे उनकी जनप्रतिनिधियों के साथ भी बैठक करने का कार्यक्रम है।अपनी यात्रा के दूसरे दिन गुरुवार की सुबह, भाजपा अध्यक्ष बाबा गोरखनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद वे पार्टी के पूर्व पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में पिछले तीन कार्यकालों के दौरान काम करने वाले पूर्व प्रदेश और क्षेत्रीय पदाधिकारी, पूर्व जिला प्रभारी और पूर्व जिला अध्यक्ष शामिल होंगे।

बैठक के बाद नितिन नवीन पूर्व जन प्रतिनिधियों के साथ संवाद करेंगे। इनमें लोकसभा और राज्यसभा के पूर्व सदस्य, पूर्व विधायक, विधान परिषद के पूर्व सदस्य, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष, तथा नगर पालिका और नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष शामिल होंगे।नितिन नवीन पार्टी के राज्य-स्तरीय संगठनात्मक नेतृत्व के साथ एक विस्तृत बैठक करने वाले हैं। इसमें प्रदेश अध्यक्ष, राज्य और क्षेत्रीय पदाधिकारी तथा अन्य प्रमुख पदाधिकारी शामिल होंगे।

इस बैठक में आगामी संगठनात्मक अभियानों की रूपरेखा और विधानसभा चुनावों के लिए चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।इससे पहले भाजपा अध्यक्ष ने दिल्ली, हरियाणा, बिहार और पश्चिम बंगाल में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान का नेतृत्व किया था। यह अभियान भाजपा द्वारा शुरू किया गया है, जिसका उद्देश्य चुनावी अनियमितताओं के आरोपों को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञान कुमार के खिलाफ 'इंडिया' ब्लॉक के विरोध-प्रदर्शनों का जवाब देना है।
'पीएम मोदी के नेतृत्व में लोकतंत्र की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध', गोरखपुर पदयात्रा को लेकर बोले सीएम योगी

लखनऊ। भाजपा की ओर से आयोजित 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा बुधवार को गोरखपुर में आयोजित की जाएगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे। सीएम योगी की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से इसकी जानकारी दी गई है।
सीएम योगी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा, "चुनावों में हार के नए रिकॉर्ड बना रही कांग्रेस और इंडी गठबंधन की हताशा अब अराजकता की राजनीति में बदल गई है। इनके नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का पूरा अभाव है। जनादेश का अनादर इसी सोच का परिणाम है।"

सीएम योगी ने आगे लिखा, "इस अराजकता के विरुद्ध जनजागरण और लोकतंत्र की गरिमा की रक्षा का संकल्प लेकर आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ गोरखपुर में आयोजित 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा में सहभागिता करूंगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में हम भारत के महान लोकतंत्र की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बुधवार से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर का दो दिवसीय संगठनात्मक दौरा करेंगे। इस दौरान नितिन नवीन पार्टी के 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' मार्च का नेतृत्व करेंगे और आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ कई बैठकें करेंगे।

नितिन नवीन के साथ-साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी इस विशाल जन-आक्रोश पदयात्रा में शामिल होंगे। भाजपा अध्यक्ष बुधवार सुबह गोरखपुर पहुंचेंगे और दोपहर में पदयात्रा का नेतृत्व करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यालय के एक्स पर साझा किए गए कार्यक्रम के अनुसार, यह पदयात्रा दोपहर 12:10 बजे महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज से शुरू होगी और सरदार पटेल की प्रतिमा के पास स्थित माता काली मंदिर पर समाप्त होगी।

पदयात्रा के बाद नितिन नवीन दोपहर 3:30 बजे तारामंडल स्थित एनेक्सी भवन में प्रबुद्ध वर्ग के लोगों के साथ एक बैठक करेंगे। इसी स्थान पर शाम 5 बजे उनकी जनप्रतिनिधियों के साथ भी बैठक का कार्यक्रम है। अपनी यात्रा के दूसरे दिन गुरुवार की सुबह, भाजपा अध्यक्ष बाबा गोरखनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद वे पार्टी के पूर्व पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में पिछले तीन कार्यकालों के दौरान काम करने वाले पूर्व प्रदेश और क्षेत्रीय पदाधिकारी, पूर्व जिला प्रभारी और पूर्व जिला अध्यक्ष शामिल होंगे।
उज्ज्वला योजना से महिलाओं को धुएं से मिली मुक्ति, मऊ में मुफ्त गैस सिलेंडर वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए ए.के. शर्मा

मऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने मंगलवार को मऊ के कम्युनिटी हॉल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा वर्चुअल माध्यम से आयोजित निःशुल्क गैस सिलेंडर वितरण कार्यक्रम में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने उज्ज्वला योजना को महिलाओं के स्वास्थ्य, सम्मान और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच का परिणाम बताया।

मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि एक समय था, जब देश की माताओं और बहनों को लकड़ी एवं अन्य पारंपरिक ईंधनों से खाना बनाना पड़ता था। चूल्हे से निकलने वाला धुआं उनके स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बनने के साथ पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचाता था। महिलाओं की इस समस्या को समझते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उज्ज्वला योजना की शुरुआत की।

इस योजना ने करोड़ों महिलाओं को रसोई के धुएं से राहत देकर उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है।
उन्होंने बताया कि योजना की शुरुआती रूपरेखा और निर्माण प्रक्रिया में उन्हें भी योगदान देने का अवसर मिला था।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार गरीबों, वंचितों और महिलाओं के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है।

मंत्री ने कहा कि निःशुल्क खाद्यान्न वितरण, शौचालय निर्माण, प्रधानमंत्री आवास और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं से करोड़ों परिवारों को लाभ मिला है।

सरकार बिना भेदभाव के जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
दीपावली से पहले पात्र परिवारों को निःशुल्क गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की पहल के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार जताया।

उन्होंने कहा कि इससे माताओं-बहनों की त्योहार की खुशियां बढ़ेंगी और उनके जीवन में सुविधा एवं सम्मान को बढ़ावा मिलेगा।
उज्ज्वला योजना से महिलाओं को धुएं से मिली मुक्ति, मऊ में मुफ्त गैस सिलेंडर वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए ए.के. शर्मा

मऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने मंगलवार को मऊ के कम्युनिटी हॉल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा वर्चुअल माध्यम से आयोजित निःशुल्क गैस सिलेंडर वितरण कार्यक्रम में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने उज्ज्वला योजना को महिलाओं के स्वास्थ्य, सम्मान और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच का परिणाम बताया।

मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि एक समय था, जब देश की माताओं और बहनों को लकड़ी एवं अन्य पारंपरिक ईंधनों से खाना बनाना पड़ता था। चूल्हे से निकलने वाला धुआं उनके स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बनने के साथ पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचाता था। महिलाओं की इस समस्या को समझते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उज्ज्वला योजना की शुरुआत की।

इस योजना ने करोड़ों महिलाओं को रसोई के धुएं से राहत देकर उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है।
उन्होंने बताया कि योजना की शुरुआती रूपरेखा और निर्माण प्रक्रिया में उन्हें भी योगदान देने का अवसर मिला था।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार गरीबों, वंचितों और महिलाओं के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है।

मंत्री ने कहा कि निःशुल्क खाद्यान्न वितरण, शौचालय निर्माण, प्रधानमंत्री आवास और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं से करोड़ों परिवारों को लाभ मिला है।

सरकार बिना भेदभाव के जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
दीपावली से पहले पात्र परिवारों को निःशुल्क गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की पहल के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार जताया।

उन्होंने कहा कि इससे माताओं-बहनों की त्योहार की खुशियां बढ़ेंगी और उनके जीवन में सुविधा एवं सम्मान को बढ़ावा मिलेगा।
अवैध खनन की जांच करने पहुंची टीम पर हमला, चार पुलिसकर्मी निलंबित

सुलतानपुर के अमलिया कला गांव में नायब तहसीलदार का पैर फ्रैक्चर, दो लेखपाल भी घायल; दो आरोपी हिरासत में, एक डंपर सीज



सुलतानपुर। यूपी में जिला सुलतानपुर के कोतवाली नगर स्थित अमलिया कला गांव में अवैध खनन की सूचना पर सोमवार रात छापेमारी करने गई राजस्व टीम पर खनन माफियाओं ने हमला कर दिया। इसमें नायब तहसीलदार का पैर जहां फ्रैक्चर हुआ है ताे वहीं दो लेखपालों को चोटे आई हैं। इस मामले में दाराेगा समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित कर दिये गए हैं।

अमलिया कला गांव में अवैध खनन का कार्य की सूचना पर बीती रात क्षेत्रीय लेखपाल सुमित कुमार वर्मा, लेखपाल बृजेश कुमार सिंह और नायब तहसीलदार धर्मेन्द्र कुमार यादव की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। मौके पर एक डम्पर मिला, जिसे टीम ने पकड़ लिया। जैसे ही प्रशासनिक टीम ने डम्पर को पकड़ा, तभी गोलू सिंह, संदीप सिंह और 10-15 अज्ञात लोग मौके पर आ गए। आरोप है कि इन लोगों ने नायब तहसीलदार धर्मेन्द्र कुमार यादव को जान से मारने की नीयत से लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे उनके पैर व शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं। इसके अलावा, शिकायतकर्ता के साथ भी लात-घूंसों से मारपीट की गई, भद्दी-भद्दी गालियां दी गईं और जान से मारने की धमकी दी गई। घायल नायब तहसीलदार और लेखपालों का राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज कराया गया है।

सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह ने मंगलवार को बताया कि इस घटना के संबंध में थाना कोतवाली नगर में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस की तीन टीमें आरोपिताें को गिरफ्तार करने में जुटी हैं। दो लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

डीएम इंद्रजीत सिंह ने बताया कि खनन को लेकर की गई कार्रवाई के दौरान जेसीबी और डंपर वहां से भागने लगे। जब प्रशासनिक टीम ने आगे की कार्रवाई की, तो अवैध खनन कर रहे लोगों ने टीम पर हमला कर दिया। इस हमले में नायब तहसीलदार और लेखपाल घायल हो गए हैं, जिन्हें चोटें आई हैं। घटना के तुरंत बाद रात में ही सख्त कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एक डंपर को सीज किया गया है और दो एफआईआर दर्ज की गई हैं।

एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि प्रकरण के सम्बन्ध में स्थानीय पुलिस की भूमिका की जांच सीओ सिटी को दी गयी थी,। इसके सम्बन्ध में जांच रिपोर्ट में सामने आया कि स्थलीय निरीक्षण से प्रतीत होता है कि उस स्थान पर विगत कई दिनों से मिट्टी खनन का कार्य संचालित हो रहा था, जिसकी जानकारी चौकी प्रभारी एवं चौकी पर नियुक्त पुलिस कर्मियों को होनी चाहिए थी। ऐसे में उनकी संलिप्तता से इंकार नहीं किया जा सकता।

ऐसे में अपने पदीय दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही, कर्तव्य के प्रति उदासीनता एवं अनुशासनहीनता पाए जाने पर चौकी प्रभारी गोड़वा रामनगर इमलिया विनोद कुमार पटेल, हेड कांस्टेबल दीपक कुमार, हेड कांस्टेबल जितेन्द्र कनौजिया और कांस्टेबल आनंद कुमार यादव को निलंबित किया गया है।
थाना कोतवाली गोण्डा। देहात पुलिस द्वारा चोरी के मामलों में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

*कार्यवाही-*
थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 914/2026, 949/2026 एवं 886/2026 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त गंगेश पुत्र बोधर उर्फ राधेश्याम गोस्वामी, निवासी ग्राम ठकुरापुर मौजा डीहा, थाना कोतवाली देहात, जनपद गोण्डा को मुखबिर खास की सूचना पर नरायनपुर मर्दन जाने वाली रोड पर पीपल के पेड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। गई। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
थाना कोतवाली देहात क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों पर चोरी की घटनाएं घटित हुई थीं, जिनके संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 914/2026, मु0अ0सं0 949/2026 एवं मु0अ0सं0 886/2026 धारा 305(e), 331(4) बीएनएस के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत9 किए गए थे। विवेचना के दौरान अभियुक्त गंगेश गोस्वामी द्वारा अपने सह-अभियुक्तों के साथ मिलकर चोरी की घटनाओं में सहयोग किए जाने की जानकारी प्राप्त हुई।